मुंबई (अनिल बेदाग) अभिनेत्री अदाह शर्मा ने अपने करियर में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। सुपरहिट हॉरर फिल्म ‘1920’ से अभिनय की शुरुआत करने वाली अदाह अब विश्वप्रसिद्ध हॉलीवुड हॉरर फ्रैंचाइज़ी ‘ईविल डेड’ की भारत में प्रमोशनल फेस बन गई हैं। यह उनके करियर का एक अहम अंतरराष्ट्रीय पड़ाव माना जा रहा है।
फिल्मी सफर की शुरुआत जिस हॉरर जॉनर से हुई थी, उसी शैली की दुनिया की चर्चित फ्रैंचाइज़ी के साथ जुड़ना अदाह शर्मा के लिए एक खास उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।
हर जॉनर में छोड़ी अपनी छाप
अदाह शर्मा ने अपने अभिनय करियर में खुद को केवल एक तरह के किरदारों तक सीमित नहीं रखा। उन्होंने ‘कमांडो 2’ और ‘कमांडो 3’ में एक्शन, ‘रीटा सान्याल’ और ‘सनफ्लावर’ में कॉमेडी, जबकि ‘द केरला स्टोरी’ में भावनात्मक अभिनय से अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
उनके विभिन्न किरदारों ने उन्हें भारतीय सिनेमा की बहुआयामी अभिनेत्रियों में शामिल किया है।
नई फिल्मों में भी दिखेंगी नए अंदाज़ में
अदाह शर्मा जल्द ही सुपरहीरो फिल्म ‘सुपर वेली’ और मराठी फिल्म ‘गजरा’ में नजर आएंगी। इन परियोजनाओं के जरिए वह अपने अभिनय के नए आयाम दर्शकों के सामने पेश करने की तैयारी में हैं।
हॉरर, एक्शन, कॉमेडी और ड्रामा जैसे अलग-अलग जॉनर में लगातार काम करने के बाद अब हॉलीवुड की प्रतिष्ठित हॉरर फ्रैंचाइज़ी से जुड़ना उनके बढ़ते अंतरराष्ट्रीय प्रभाव का संकेत माना जा रहा है।






