मुंबई (अनिल बेदाग) अभिनेता राघव जुयाल अपनी नई फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ के साथ एक बार फिर बड़े पर्दे पर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें कॉमेडी, ड्रामा, गलतफहमियां और मनोरंजन का भरपूर तड़का देखने को मिलता है। यह फिल्म 30 जुलाई को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

एक्शन और गंभीर किरदारों के बाद राघव इस बार अपने कॉमिक अंदाज में नजर आएंगे, जिसे ट्रेलर को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।

राघव का कॉमिक अंदाज बना आकर्षण का केंद्र

फिल्म में राघव जुयाल ‘अजय सिंह’ की भूमिका निभा रहे हैं। उनका बेबाक अंदाज, मजेदार संवाद और कॉमिक टाइमिंग ट्रेलर की सबसे बड़ी खासियत मानी जा रही है।

ट्रेलर की शुरुआत संवाद—“एक एक्टर का सबसे बड़ा टैलेंट होता है अपनी ही बकवास पर यकीन करना”—से होती है, जिसके बाद हास्य और उलझनों से भरी घटनाएं दर्शकों को अंत तक बांधे रखती हैं।

इन कलाकारों से सजी है फिल्म

फिल्म में राघव जुयाल के साथ संजय कपूर, निहारिका एनएम, बरखा सिंह और चंदन रॉय सान्याल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। सभी कलाकारों की मौजूदगी फिल्म के मनोरंजन स्तर को और मजबूत बनाती है।

निर्देशक विवेक बी. अग्रवाल के निर्देशन में बनी यह फिल्म हल्की-फुल्की पारिवारिक कॉमेडी के रूप में दर्शकों के सामने आएगी।

30 जुलाई को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

ईस्टवुड पिक्चर्स और इंडियन स्टोरीज़ 2 की प्रस्तुति ‘भाई तेरा स्टार है’ 30 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ट्रेलर को मिली शुरुआती प्रतिक्रिया को देखते हुए फिल्म से कॉमेडी पसंद करने वाले दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...