मुंबई,(अनिल बेदाग)। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपनी आगामी फिल्म ‘राका’ को लेकर चर्चा में हैं। वैरायटी इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, वह सात महीने की प्रेग्नेंसी के दौरान भी फिल्म की शूटिंग पूरी करने में जुटी हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका मैटरनिटी ब्रेक से पहले फिल्म की शूटिंग समय पर पूरी करने के उद्देश्य से निर्धारित आठ घंटे की शिफ्ट में काम कर रही हैं।


रिपोर्ट में एक्शन सीक्वेंस और प्रोफेशनलिज्म का जिक्र

रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म की शूटिंग के दौरान दीपिका ने चुनौतीपूर्ण एक्शन दृश्यों और नाइट शिफ्ट में भी पेशेवर प्रतिबद्धता के साथ काम किया। बताया गया है कि फिल्म की यूनिट उनके समर्पण और कार्यशैली से प्रभावित है।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि शूटिंग के साथ-साथ वह अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों का भी निर्वहन कर रही हैं।


पहली बार साथ दिखेंगे दीपिका और अल्लू अर्जुन

निर्देशक एटली की साइंस-फिक्शन फैंटेसी एक्शन फिल्म ‘राका’ में पहली बार दीपिका पादुकोण और अल्लू अर्जुन एक साथ स्क्रीन साझा करते नजर आएंगे।

फिल्म को पैन इंडिया स्तर पर रिलीज़ किए जाने की तैयारी है और इसे वर्ष 2027 की चर्चित फिल्मों में से एक माना जा रहा है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...