मुंबई (अनिल बेदाग)। कुछ कहानियां सिर्फ पर्दे पर नहीं चलतीं, बल्कि दर्शकों के जेहन में भी अपनी अलग जगह बना लेती हैं। ‘दृश्यम’ भी ऐसी ही कहानी है, जिसने रहस्य, रोमांच और अपने किरदारों के जरिए दर्शकों का ध्यान खींचा है।

अब इस चर्चित फ्रेंचाइज़ी का अगला अध्याय ‘Drishyam The Conclusion’ दर्शकों के सामने आने के लिए तैयार है।

मेकर्स की ओर से जारी संदेश “इस कहानी का आखिरी पन्ना अब खुलने वाला है” ने फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है।

27 सितंबर से शुरू होगी एडवांस बुकिंग

फिल्म की एडवांस बुकिंग 27 सितंबर 2026 से शुरू होने जा रही है। वहीं फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म के नाम और मेकर्स के संदेश से कहानी के निर्णायक अध्याय की ओर संकेत किया गया है।

अजय देवगन समेत ये कलाकार आएंगे नजर

अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी ‘Drishyam The Conclusion’ में अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन, रजत कपूर, जयदीप अहलावत और प्रकाश राज प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।

इसके अलावा कमलेश सावंत, इशिता दत्ता और मृणाल जाधव भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

अभिषेक पाठक समेत तीन लेखकों ने लिखी कहानी

फिल्म की कहानी अभिषेक पाठक, आमिल कीयान खान और परवेज शेख ने लिखी है।

पैनोरमा स्टूडियोज की प्रस्तुति ‘Drishyam The Conclusion’ एक बार फिर दर्शकों को रहस्य, तनाव और सवालों से भरी कहानी की दुनिया में लेकर जाने के लिए तैयार है।

अब 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में यह देखना होगा कि ‘दृश्यम’ की कहानी का आखिरी पन्ना क्या राज खोलता है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...