मुंबई (अनिल बेदाग)। संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लव एंड वॉर’ लगातार चर्चा में बनी हुई है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के बाद अब फिल्म से विक्की कौशल का फर्स्ट लुक सामने आया है।

पोस्टर में विक्की कौशल का रफ, इंटेंस और रेट्रो अंदाज नजर आ रहा है। उनका नया लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं।

फैंस ने सोशल मीडिया पर दी प्रतिक्रियाएं

विक्की कौशल का पोस्टर सामने आने के बाद फैंस ने एक्स पर अपनी प्रतिक्रियाएं साझा करनी शुरू कर दीं।

एक यूजर ने लिखा, “सबसे आखिर के लिए सबसे बेहतरीन रखा था।” वहीं एक अन्य फैन ने विक्की की स्क्रीन प्रेजेंस की तारीफ करते हुए कहा कि वह “पूरे फ्रेम पर छा जाते हैं।”

एक पोस्ट में विक्की के नए अवतार को “विक्की का बैड बॉय दौर” बताया गया।

रेट्रो लुक ने खींचा ध्यान

पोस्टर के रेट्रो ट्रीटमेंट और कच्ची ऊर्जा ने भी दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया है। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल के सामने आए तीनों फर्स्ट लुक फिल्म की अलग-अलग दुनिया और किरदारों की झलक देते हैं।

21 जनवरी 2027 को रिलीज होगी फिल्म

संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी ‘लव एंड वॉर’ में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल मुख्य भूमिकाओं में हैं।

फिल्म 21 जनवरी 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसे हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में दर्शकों तक पहुंचाया जाएगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...