मुंबई,अनिल बेदाग। रियल एस्टेट, फैशन और बिज़नेस जगत में अपनी पहचान बना चुकी रश्मि आर्या ने अपने पहले भक्ति गीत ‘शिव शंभू शंकरा’ के साथ गायन की दुनिया में कदम रखा है। टी-सीरीज़ पर रिलीज़ हुआ यह गीत श्रावण माह से पहले श्रोताओं के बीच आया है। रश्मि ने इस गीत को अपनी दिवंगत मां बेबी साधना और भगवान शिव को समर्पित किया है।

मां की याद और महादेव की भक्ति से जुड़ा है गीत

रश्मि आर्या ने बताया कि ‘शिव शंभू शंकरा’ उनके लिए केवल एक भक्ति गीत नहीं, बल्कि अपनी मां के आशीर्वाद और भगवान शिव के प्रति श्रद्धा की अभिव्यक्ति है। इस गीत में उन्होंने अपनी आवाज़ देने के साथ-साथ म्यूज़िक वीडियो में अभिनय भी किया है।

प्रोत्साहन से मिली नई पहचान

रश्मि के अनुसार, उनकी मां बेबी साधना एक सम्मानित गायिका थीं, जिनकी संगीत विरासत ने उन्हें भी प्रेरित किया। वर्षों बाद फैमिली फ्रेंड गुरप्रीत कौर चड्ढा और संगीतकार गुरु एम. शर्मा के प्रोत्साहन से उन्होंने अपनी गायन प्रतिभा को पहचानने और उसे आगे बढ़ाने का निर्णय लिया।

तीन दिन अभ्यास के बाद हुई रिकॉर्डिंग

रश्मि ने बताया कि रिकॉर्डिंग से पहले उन्होंने लगातार तीन दिनों तक अभ्यास किया और चौथे दिन स्टूडियो में जाकर इस भक्ति गीत को रिकॉर्ड किया। उनका कहना है कि यह गीत भक्ति, भावनाओं और मां-बेटी के रिश्ते की अनुभूति को दर्शाता है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...