मुंबई,अनिल बेदाग। अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फैन्टिनो से विशेष निमंत्रण पर मुलाकात का दावा किया है। जारी जानकारी के अनुसार, इस मुलाकात के दौरान इन्फैन्टिनो ने उर्वशी का स्वागत करते हुए उन्हें “ग्लोबल आइकन सुपरस्टार” कहा। इस मुलाकात के बाद इसकी चर्चा सोशल मीडिया पर भी देखने को मिली।
अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में लगातार रही सक्रिय
जारी जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ वर्षों में उर्वशी रौतेला ने फैशन, मनोरंजन और विभिन्न अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई है। उन्हें वैश्विक मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली भारतीय अभिनेत्रियों में शामिल बताया गया है।
प्रशंसकों ने बताया बड़ी उपलब्धि
प्रचार सामग्री के अनुसार, फीफा अध्यक्ष से हुई यह मुलाकात उर्वशी रौतेला के अंतरराष्ट्रीय सफर की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। उनके प्रशंसकों ने इसे भारत के लिए गौरव का विषय बताते हुए सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दी हैं।






