Hindi News / General News / Haryana Pension Scheme: हरियाणा के पेंशनर्स की बल्ले-बल्ले, सरकार ने होली से पहले दिया बड़ा तोहफा

Haryana Pension Scheme: हरियाणा के पेंशनर्स की बल्ले-बल्ले, सरकार ने होली से पहले दिया बड़ा तोहफा

Haryana PENSION SCHEME : हरियाणा सरकार ने होली से पहले प्रदेश के पेंशनर्स के लिए बड़ा ऐलान कर दिया है। बता दे कि प्रदेश सरकारी की तरफ से 13 कैटेगरी की पेंशनों में 200 रुपये का इजाफा किया है। इस बढ़ोत्तरी के बाद अब पेंशनर्स को हर माह 3200 रुपये से लेकर 14000 रुपये तक पेंशन मिलेगी।

हरियाणा सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन
सीएम सैनी के निर्देश पर इस मामले में सोशल वेलफेयर विभाग की तरफ से नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। सीएम ने अधिकारियों की बढ़ी हुई पेंशन 2 दिनों के अंदर जारी करने के निर्देश दिए हैं। 

हरियाणा में अभी तक 9 कैटेगरी की पेंशन में लाभार्थियों को प्रति माह 3 हजार रुपये की धनराशि दी जा रही थी लेकिन अब 200 रुपये की बढ़ोत्तरी के बाद हर महीने  3,200 रुपए दिए जाएंगे।  Haryana PENSION SCHEME

इन्हें मिलती है पेंशन
प्रदेश सरकार के सामाजिक अधिकारिता विभाग द्वारा वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग, विधवा महिलाओं, बेसहारा बच्चे, विधुर, अविवाहित और गंभीर बीमारियों से ग्रस्त व्यक्तियों हर महीने पेंशन दी जाती है। 

फैमिली आईडी के स्टेट कोऑर्डिनेटर सतीश खोला का कहना है कि हरियाणा सरकार की तरफ से बढ़ी हुई पेंशन का लाभ नवंबर 2025 से मिलेगा। बेसिक पेंशन और बढ़ी हुई पेंशन की पूरी राशि लाभार्थियों को नवंबर महीने से मिलेगी। ये पेंशन राशि सोमवार तक जारी कर दी जाएगी।Haryana PENSION SCHEME