अखिल भारत हिन्दू महासभा ने संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में झुंझुनूं जिले के लिए नई संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा की है। संगठन के प्रति लंबे समय से सक्रिय योगदान को देखते हुए प्रभाती लाल योगी को झुंझुनूं कार्यकारी जिलाध्यक्ष तथा सुभाष चंद योगी को जिला संयोजक नियुक्त किया गया है।

यह नियुक्तियां राष्ट्रीय अध्यक्ष जगद्गुरु स्वामी चक्रपाणि जी महाराज की अनुमति, राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष पवन कुमार पूनिया के नेतृत्व तथा डॉ. राजेंद्र शर्मा झेरलीवाला की अनुशंसा पर की गई हैं।

संगठनात्मक योगदान को मिला सम्मान

प्रदेश महामंत्री भागीरथ सिंह पिलानिया एवं प्रदेश सह संगठन महामंत्री विष्णु शर्मा ने कहा कि दोनों पदाधिकारियों ने संगठन के विस्तार, जनसंपर्क, सामाजिक सरोकारों और सनातन विचारधारा के प्रचार-प्रसार में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। उनके समर्पण, अनुशासन और सक्रिय कार्यशैली को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की उम्मीद

प्रदेशाध्यक्ष पवन कुमार पूनिया ने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों नव-नियुक्त पदाधिकारी अपने अनुभव और नेतृत्व क्षमता के बल पर झुंझुनूं जिले में संगठन को नई मजबूती प्रदान करेंगे तथा संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाएंगे।

नव-नियुक्त पदाधिकारियों ने जताया आभार

प्रभाती लाल योगी और सुभाष चंद योगी ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय तथा समाजहित एवं राष्ट्रहित के कार्यों को प्राथमिकता देने का संकल्प भी दोहराया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...