ज्योति माहेश्वरी फाउण्डेशन ने सामाजिक उत्तरदायित्व निभाते हुए पीरामल गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल (हिन्दी माध्यम), बगड़ में अध्ययनरत पितृविहीन छात्राओं के लिए ₹1.20 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की। सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में फाउंडेशन की ओर से विद्यालय प्रशासन को सहायता राशि का चेक सौंपा गया।

प्रधानाचार्या को सौंपा ₹1.20 लाख का चेक

फाउण्डेशन के ट्रस्ट प्रतिनिधि एवं शिवओंकार माहेश्वरी तकनीकी संस्थान, बगड़ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) विकास खटोड़ ने विद्यालय की प्रधानाचार्या उमा पुरोहित को ₹1,20,000 का चेक सौंपा।

उन्होंने बताया कि फाउंडेशन प्रतिवर्ष पितृविहीन छात्राओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराता है, ताकि आर्थिक तंगी के कारण उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो और वे अपनी शिक्षा निरंतर जारी रख सकें।

विद्यालय ने जताया आभार

प्रधानाचार्या उमा पुरोहित ने फाउंडेशन के इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था का यह प्रयास जरूरतमंद छात्राओं के लिए बेहद प्रेरणादायक और सहायक है। इससे छात्राओं को अपनी शिक्षा जारी रखने में महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा।

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम के दौरान शिवओंकार माहेश्वरी तकनीकी संस्थान के सीनियर एक्जीक्यूटिव नवीन सैनी, बाबूलाल सैनी सहित विद्यालय के शिक्षक एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...