बगड़ के ज्योति विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. कमल चंद सैनी ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर समारोह की शुरुआत की।
ध्वजारोहण के बाद विद्यार्थियों ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। इसके साथ ही देशभक्ति गीतों, कविताओं और भाषणों के माध्यम से देश के वीर शहीदों के बलिदान को याद किया गया।
देशभक्ति प्रस्तुतियों ने बांधा समां
विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों में देश के प्रति प्रेम और शहीदों के सम्मान का भाव दिखाई दिया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता के महत्व और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका को लेकर भी अपने विचार प्रस्तुत किए।
विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में योगदान का आह्वान
संस्था प्रबंधक चिरंजी लाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए संकल्पित रहना चाहिए।
मुख्य अतिथि डॉ. कमल चंद सैनी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें अनुशासन और राष्ट्र सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या किरण सैनी ने अतिथियों का आभार जताया और विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
समारोह के दौरान सत्र 2025-26 में शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त स्टाफ, अभिभावक और गणमान्य लोग मौजूद रहे।






