बगड़। शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार निभाते हुए रतनलाल सोमानी मेमोरेबल चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से जरूरतमंद छात्राओं की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहयोग दिया गया।

बुधवार, 16 सितंबर 2026 को ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं वरिष्ठ कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. नरेश सोमानी के मार्गदर्शन में पीरामल गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बगड़ (हिंदी माध्यम) में अध्ययनरत छात्राओं की शैक्षणिक आवश्यकताओं के लिए 70 हजार रुपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई।

प्रधानाचार्या को सौंपा 70 हजार का चेक

ट्रस्ट के प्रतिनिधि एवं शिवओंकार माहेश्वरी तकनीकी संस्थान, बगड़ के सीईओ विकास खटोड़ ने विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती उमा पुरोहित को 70 हजार रुपए का चेक सौंपा।

इस अवसर पर विकास खटोड़ ने कहा कि ट्रस्ट की ओर से जरूरतमंद छात्राओं की शिक्षा को लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। आर्थिक कारणों से किसी छात्रा की पढ़ाई प्रभावित नहीं हो, इसी उद्देश्य से समय-समय पर सहयोग दिया जाता है।

शिक्षा को बताया समाज के विकास की आधारशिला

खटोड़ ने कहा कि शिक्षा केवल व्यक्तिगत विकास का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के समग्र विकास की आधारशिला है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की प्रतिभाशाली छात्राओं को समय पर सहयोग मिलने से वे अपनी पढ़ाई जारी रख सकती हैं और भविष्य में बेहतर अवसर प्राप्त कर सकती हैं।

विद्यालय ने जताया आभार

विद्यालय की प्रधानाचार्या उमा पुरोहित ने ट्रस्ट की ओर से मिले सहयोग के लिए डॉ. नरेश सोमानी और डॉ. राजकुमारी सोमानी का आभार जताया।

उन्होंने कहा कि इस तरह की सहायता छात्राओं के लिए आर्थिक संबल के साथ-साथ उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा और प्रोत्साहन भी देती है। विद्यालय परिवार ने ट्रस्ट के इस सामाजिक एवं शैक्षणिक प्रयास की सराहना की।

ये लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में शिवओंकार माहेश्वरी तकनीकी संस्थान के सीनियर एक्जीक्यूटिव नवीन सैनी, विद्यालय स्टाफ सदस्य एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

ट्रस्ट की इस पहल से छात्राओं और विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल रहा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...