बगड़ स्थित ज्योति विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार को ‘परिवर्तनकारी मंगलवार’ के तहत शोषण के खिलाफ जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता झुंझुनू की चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट अनुभा सिंह ने विद्यार्थियों को शोषण के विभिन्न रूपों और उससे बचाव के उपायों की जानकारी दी।

सेमिनार की थीम ‘शोषण के खिलाफ आवाज उठाओ, स्वयं अपने रक्षक बनो’ रही। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपने अधिकारों और व्यक्तिगत सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था।

कमजोरी या मजबूरी का फायदा उठाना भी शोषण

मुख्य वक्ता अनुभा सिंह ने विद्यार्थियों को बताया कि किसी व्यक्ति की कमजोरी, मजबूरी या अधिकारों का अनुचित लाभ उठाना शोषण कहलाता है। उन्होंने कहा कि शोषण केवल शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक, आर्थिक और सामाजिक रूप में भी हो सकता है।

उन्होंने विद्यार्थियों को जागरूकता और सही जानकारी को सुरक्षा की पहली सीढ़ी बताते हुए अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने की अपील की।

गलत व्यवहार हो तो चुप न रहें

अनुभा सिंह ने विद्यार्थियों से कहा कि यदि उनके साथ किसी भी तरह का गलत व्यवहार या शोषण हो रहा है तो वे चुप न रहें। ऐसी स्थिति में माता-पिता, शिक्षक या किसी ऐसे विश्वसनीय बड़े व्यक्ति से बात करनी चाहिए, जिसके साथ वे स्वयं को सुरक्षित महसूस करते हों।

उन्होंने विद्यार्थियों को जरूरत पड़ने पर उचित सहायता लेने के लिए संबंधित सहायता सेवाओं से संपर्क करने की जानकारी भी दी। इस दौरान बाल सहायता हेल्पलाइन नंबर 1098 के बारे में भी विद्यार्थियों को बताया गया।

विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया हिस्सा

सेमिनार के दौरान विद्यार्थियों ने पूरे ध्यान और उत्साह के साथ विषय को समझा। कार्यक्रम के जरिए उन्हें अपने अधिकारों, सुरक्षा और किसी परेशानी की स्थिति में मदद मांगने के महत्व का संदेश दिया गया।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपने अधिकारों के प्रति सजग बनाने और उन्हें सुरक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक के रूप में विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

विद्यालय प्रबंधन ने जताया आभार

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधक चिरंजी लाल सैनी ने अनुभा सिंह का आभार व्यक्त किया। विद्यालय प्राचार्य किरण सैनी ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया और विद्यार्थियों के लिए इस ज्ञानवर्धक कार्यक्रम के आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।

कार्यक्रम का संचालन प्राध्यापक कल्पना शर्मा ने किया। इस अवसर पर समन्वयक बद्री विशाल जांगिड़, कुसुम लता, प्रीति, विनोद कुमार, प्रवीण कुमार, योगेश कुमार, हर्षित टेलर, सनी सैनी, वीरेंद्र सिंह शेखावत, संजू सैनी, सुशील सैनी, जयप्रकाश, सरोज भास्कर, संजय गोस्वामी, अनामिका और अल्का सोनी सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...