बगड़। नगरपालिका चुनाव को लेकर सोमवार को बगड़ में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गईं। कांग्रेस प्रत्याशी विकास आल्हा ने वार्ड नंबर 11 से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

नामांकन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। नामांकन के साथ ही वार्ड में चुनावी मुकाबले को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई हैं।

सामाजिक कार्यों को लेकर सक्रिय रहे हैं आल्हा

विकास आल्हा लंबे समय से सामाजिक और जनहित के मुद्दों को लेकर सक्रिय रहे हैं। उन्होंने जरूरतमंद लोगों की मदद के साथ रक्तदान और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों पर काम किया है।

आल्हा के अनुसार, वे अब तक 30 बार रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की मदद कर चुके हैं।

उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 11 में सड़क, नाली, बिजली, पानी और साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...