भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) झुंझुनूं ग्रामीण मंडल की आत्मनिर्भर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने, विकास कार्यों तथा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के दौरान पदाधिकारियों ने मंडल स्तर पर संगठन की सक्रियता बढ़ाने और कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
डिजिटल लर्निंग अभियान की हुई समीक्षा
बैठक में भाजपा के डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से चलाए जा रहे प्रशिक्षण अभियान की भी समीक्षा की गई। इस दौरान प्रशिक्षण से संबंधित प्रमाण पत्र डाउनलोड किए गए तथा मंडल पदाधिकारियों को अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं के प्रमाण पत्र डाउनलोड कराने के निर्देश दिए गए।
पदाधिकारियों से कहा गया कि प्रशिक्षण अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी रूप से लागू किया जाए, ताकि संगठनात्मक दक्षता और कार्यकुशलता को मजबूत किया जा सके।
संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने पर जोर
बैठक में आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने तथा मंडल स्तर पर संगठनात्मक कार्यों को और अधिक सक्रिय रूप से क्रियान्वित करने पर भी चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क बढ़ाने और पार्टी की योजनाओं एवं कार्यक्रमों को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
बैठक में मंडल अध्यक्ष बहादुर मल स्वामी, मंडल महामंत्री सुमेर सैनी, मंडल संयोजक प्रकाश जांगिड़, उपाध्यक्ष महावीर शर्मा, अनिल सिंह भेड़ा, मंडल मंत्री विजेंद्र सिंह, मंडल महामंत्री संजय बुडानिया सहित अनेक कार्यकर्ता एवं बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।






