झुंझुनूं। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह कोषाध्यक्ष श्याम अग्रवाल ने रविवार को श्री पंचदेव मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। दर्शन के उपरांत उन्होंने प्रदेश में सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और जनकल्याण की कामना करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की।

मंदिर परिसर में उनके आगमन पर श्रद्धालुओं और गणमान्य नागरिकों ने उनका स्वागत किया।

भाजपा पदाधिकारी भी रहे मौजूद

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की महामंत्री अरुणा सिहाग, सीए लोकेश अग्रवाल, भाजपा शहर महामंत्री रवि लाम्बा, ओबीसी मोर्चा शहर अध्यक्ष दीपक स्वामी, सुरेंद्र मोदी, सार्थक मोदी और हिमांशु मोदी सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मंदिर के इतिहास और आध्यात्मिक परंपरा से कराया परिचय

मंदिर भ्रमण के दौरान अतिथियों को श्री पंचदेव मंदिर के गौरवशाली इतिहास की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें बाबा गंगाराम, भक्त शिरोमणि देवकीनन्दन तथा शक्ति स्वरूपा माता गायत्री देवी के प्रेरणादायी जीवन और आध्यात्मिक योगदान से भी अवगत कराया गया।

अतिथियों ने मंदिर की धार्मिक परंपरा, आध्यात्मिक वातावरण और सांस्कृतिक विरासत की सराहना की।

ट्रस्ट की ओर से किया गया सम्मान

मंदिर के तपस्वी परिवार के मुखिया एवं ट्रस्टी अनिल कुमार मोदी तथा प्रवीण कुमार मोदी ने सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया। ट्रस्ट परिवार की ओर से उन्हें पारंपरिक दुपट्टा ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों ने भी अतिथियों का अभिनंदन किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...