झुंझुनूं जिले के बुहाना कस्बे में कॉपीराइट एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नकली ऑटो पार्ट्स बेचने के आरोप में एक दुकानदार को गिरफ्तार किया है। संयुक्त छापेमारी के दौरान दुकान से विभिन्न कंपनियों के नाम पर बेचे जा रहे बड़ी मात्रा में नकली मोटरसाइकिल स्पेयर पार्ट्स बरामद किए गए। पुलिस मामले की जांच कर यह पता लगाने में जुटी है कि यह सामान कहां से सप्लाई हो रहा था।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना प्रभारी बिमला बुडानिया के नेतृत्व में गठित टीम ने की।

संयुक्त टीम ने की छापेमारी

पुलिस ने बताया कि आई-केट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो, नई दिल्ली के प्रतिनिधि रामवतार और रामचंद्र वर्मा की मौजूदगी में बुहाना स्थित तंवर हीरो होंडा सर्विस सेंटर पर संयुक्त कार्रवाई की गई।

जांच के दौरान दुकान से विभिन्न कंपनियों के नाम से बेचे जा रहे नकली ऑटो पार्ट्स बरामद होने पर उन्हें मौके पर ही जब्त कर लिया गया।

भारी मात्रा में नकली सामान बरामद

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 150 ऑयल फिल्टर, 3 लॉक, 2 इग्निशन स्विच, 60 बेयरिंग, 7 वायर और होंडा कंपनी के 10 ब्रेक शू बरामद कर जब्त किए।

पुलिस के अनुसार जब्त किए गए सामान को प्रतिष्ठित कंपनियों के असली उत्पाद बताकर ग्राहकों को बेचा जा रहा था।

दुकानदार गिरफ्तार, सप्लाई नेटवर्क की जांच शुरू

कार्रवाई के दौरान दुकान संचालक प्रदीप कुमार (32) निवासी सैदपुर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस का कहना है कि नकली उत्पादों की बिक्री से संबंधित कंपनियों के साथ-साथ सरकार को भी राजस्व का नुकसान पहुंच रहा था। अब जांच इस बात पर केंद्रित है कि नकली सामान की सप्लाई कहां से हो रही थी और इस पूरे नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Manish Sharma is a News Author covering Chirawa. He is committed to providing accurate, timely, and reliable coverage of local news, including civic issues, government updates, education, crime, politics,...