झुंझुनू। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने परिषद वर्ष 2026-27 के लिए अपनी ग्लोबल ट्रेड एंड सर्विसेज कमेटी में चार्टर्ड अकाउंटेंट सीए अनुराग गुप्ता को आमंत्रित सदस्य (Invitee) के रूप में मनोनीत किया है। यह मनोनयन वैश्विक व्यापार, अंतरराष्ट्रीय वाणिज्य और सेवा क्षेत्र में उनके अनुभव एवं विशेषज्ञता को ध्यान में रखते हुए किया गया है।
इस उपलब्धि पर आईसीएआई झुंझुनू शाखा ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए इसे क्षेत्र और चार्टर्ड अकाउंटेंसी पेशे के लिए गौरव का विषय बताया।
झुंझुनू शाखा ने दी शुभकामनाएं
आईसीएआई झुंझुनू शाखा की प्रबंध समिति ने सीए अनुराग गुप्ता को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
शाखा अध्यक्ष सीए मनीष अग्रवाल, उपाध्यक्ष सीए लोकेश अग्रवाल, सचिव सीए इंद्रजीत, कोषाध्यक्ष सीए विनायक शर्मा, सीकासा समिति के अध्यक्ष सीए रविंद्र कुमार तथा महिला एवं युवा सदस्य उत्कृष्टता समिति की प्रतिनिधि सीए शायना खान ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की इस समिति में उनका मनोनयन संस्थान के लिए सम्मान की बात है।
अनुभव का मिलेगा लाभ
शाखा के पूर्व पदाधिकारी सीए ओ.पी. शर्मा, सीए जिम्मी मोदी, सीए सुशील तुलस्यान, सीए दीपक खेतान, दीपक मोदी और सुभाष कश्यप ने भी सीए अनुराग गुप्ता को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे अपने अनुभव और विशेषज्ञता से समिति के कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
उन्होंने कहा कि उनके मनोनयन से वैश्विक व्यापार एवं सेवा क्षेत्र से जुड़ी संस्थान की गतिविधियों को नई दिशा मिलने के साथ आईसीएआई की प्रतिष्ठा भी और मजबूत होगी।






