चिड़ावा। नगर पालिका चुनाव 2026 को लेकर कांग्रेस ने अपनी पहली प्रत्याशी सूची जारी कर दी है। पार्टी ने चिड़ावा के 22 वार्डों में उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं।

कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष संजय सैनी और नगर अध्यक्ष सूर्यकांत शर्मा ने प्रत्याशियों की सूची सौंपते हुए नामों की घोषणा की।

कांग्रेस की सूची सामने आने के बाद स्थानीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है। प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है।

22 वार्डों में कांग्रेस प्रत्याशी

कांग्रेस की ओर से घोषित प्रत्याशियों की सूची इस प्रकार है

  • वार्ड 1: सरोज पत्नी विनोद
  • वार्ड 2: अभिषेक पुत्र लीलाधर
  • वार्ड 3: अनिता पत्नी संदीप
  • वार्ड 5: लोकेश कटारिया
  • वार्ड 6: श्रीराम सैनी
  • वार्ड 7: शिवलाल सैनी
  • वार्ड 9: रविप्रकाश
  • वार्ड 11: विजेंद्र सैनी
  • वार्ड 13: सुमित्रा सैनी
  • वार्ड 15: शीशराम सैनी
  • वार्ड 18: शरीफ खान
  • वार्ड 19: अनिल सैनी
  • वार्ड 20: राजकुमार
  • वार्ड 21: सुमन देवी पत्नी मनरूप
  • वार्ड 22: शंकरलाल पुत्र रावतराम
  • वार्ड 23: अनुराग सिंह पुत्र इंद्राज सिंह
  • वार्ड 33: संतोष पत्नी निखिल
  • वार्ड 34: सुनीता पत्नी राजकुमार
  • वार्ड 36: सजना पत्नी शीशराम
  • वार्ड 39: सतपाल जांगिड़
  • वार्ड 41: सजना पत्नी बिहारीलाल
  • वार्ड 42: सरबती पत्नी होशियार सिंह

कई वार्डों में त्रिकोणीय मुकाबले के आसार

कांग्रेस की ओर से 22 वार्डों में प्रत्याशी उतारे जाने के बाद चिड़ावा का चुनावी मुकाबला और रोचक हो गया है।

कई वार्डों में कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशियों के साथ निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में उतर सकते हैं। ऐसे में कुछ वार्डों में त्रिकोणीय मुकाबले के आसार बन रहे हैं।

भाजपा की सूची पर नजर

कांग्रेस की पहली सूची जारी होने के बाद अब स्थानीय राजनीतिक हलकों में भाजपा की प्रत्याशी सूची का इंतजार है।

भाजपा की सूची सामने आने के बाद वार्डवार मुकाबले की तस्वीर और स्पष्ट होने की उम्मीद है। वहीं, टिकट से वंचित दावेदारों के अगले कदम पर भी सभी की नजरें रहेंगी।

नामांकन को लेकर बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी

नगर पालिका चुनाव के बीच प्रत्याशियों की घोषणा के साथ ही चिड़ावा में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रत्याशी अब नामांकन और चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने में जुटेंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Manish Sharma is a News Author covering Chirawa. He is committed to providing accurate, timely, and reliable coverage of local news, including civic issues, government updates, education, crime, politics,...