चिड़ावा शहर की बाल्मीकि बस्ती स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर भवन के सौंदर्याकरण एवं आवश्यक मरम्मत कार्यों की मांग को लेकर अम्बेडकर शिक्षा समिति ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। समिति ने भवन में लंबे समय से चली आ रही विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।

समिति के सचिव सीताराम पंवार के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उपखंड अधिकारी एवं नगरपालिका प्रशासक किरण पाल तथा नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी गौतम शर्मा से अलग-अलग मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

खराब सोलर लाइट और गंदगी से बढ़ रही परेशानी

ज्ञापन में बताया गया कि भवन परिसर में लगी सौर ऊर्जा आधारित लाइट लंबे समय से खराब पड़ी है। इसके कारण रात के समय पर्याप्त रोशनी नहीं रहती, जिससे भवन का उपयोग करने वाले लोगों और आसपास के नागरिकों को असुविधा होती है।

समिति ने यह भी बताया कि परिसर में घास-फूस और झाड़ियां उग आई हैं तथा नियमित साफ-सफाई नहीं होने से भवन की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है।

सुरक्षा और मरम्मत पर भी उठाए सवाल

समिति ने भवन की चारदीवारी पर रेलिंग नहीं होने का मुद्दा भी उठाया। उनका कहना है कि लोग दीवार फांदकर परिसर में प्रवेश कर जाते हैं, जिससे भवन की सुरक्षा प्रभावित हो रही है। इसलिए चारदीवारी पर रेलिंग लगाने की मांग की गई है।

इसके अलावा भवन की छत में सिलन आने के कारण मरम्मत कराने की आवश्यकता भी बताई गई। समिति का कहना है कि समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई तो भवन को और अधिक नुकसान हो सकता है।

जल्द कार्रवाई की मांग

अम्बेडकर शिक्षा समिति ने प्रशासन से भवन का समुचित सौंदर्याकरण, सोलर लाइट की मरम्मत, नियमित साफ-सफाई, सुरक्षा के लिए रेलिंग लगाने तथा छत सहित अन्य आवश्यक मरम्मत कार्य शीघ्र शुरू कराने की मांग की है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Manish Sharma is a News Author covering Chirawa. He is committed to providing accurate, timely, and reliable coverage of local news, including civic issues, government updates, education, crime, politics,...