चिड़ावा। निकटवर्ती बिशनपुरा गांव (अगवाना खुर्द के पास) निवासी तेजा भक्त एवं समाजसेवी अनुप लुणायच पटवारी ने क्यामसर में निर्माणाधीन तेजाजी मंदिर के लिए 1 लाख 51 हजार रुपए सहयोग की घोषणा की।
सहयोग की घोषणा पर राष्ट्रीय जाट महासंघ के पदाधिकारियों ने चिड़ावा बाईपास रोड स्थित राजमंगलम होटल में अनुप लुणायच का भव्य स्वागत किया।
साफा और पुष्पमाला पहनाकर किया सम्मान
राष्ट्रीय जाट महासंघ के जिला सलाहकार सूबेदार राजवीर जाखड़, जिला सचिव हरिश फोगाट और चिड़ावा संरक्षक संदीप कटेवा ने अनुप लुणायच का साफा एवं पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया।
इस दौरान उन्हें तेजाजी महाराज की तस्वीर भी भेंट की गई।
165 फीट ऊंचे शिखर का मंदिर बनाने की योजना
राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र क्यामसरिया ने अनुप लुणायच का धन्यवाद ज्ञापित किया।
उन्होंने बताया कि जनसहयोग से क्यामसर में तेजाजी महाराज के मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। उनके अनुसार मंदिर में 165 फीट ऊंचा शिखर बनाया जाएगा और इसे भारत का सबसे बड़ा तेजाजी मंदिर बनाने की योजना है।
डॉ. क्यामसरिया ने कहा कि मंदिर निर्माण के लिए लोगों की ओर से तन-मन-धन से सहयोग किया जा रहा है।
