चिड़ावा। शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर चौधरी कॉलोनी स्थित सामुदायिक विकास भवन में श्रद्धांजलि एवं विचार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भगत सिंह के जीवन, संघर्ष, देशभक्ति और क्रांतिकारी विचारों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में भजनोपदेशक राजेन्द्र सिंह ने देशभक्ति से ओत-प्रोत भजनों के माध्यम से भगत सिंह के जीवन और उनके संघर्षों का वर्णन किया। उनके भजनों ने उपस्थित लोगों में देशभक्ति की भावना का संचार किया।
वक्ताओं ने भगत सिंह के विचारों को किया याद
इस अवसर पर आर्य समाज के रणवीर सिंह थालौर, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष एवं वर्तमान पार्षद अभय सिंह बडेसरा तथा पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मनीष थालौर ने संबोधित किया।
वक्ताओं ने कहा कि भगत सिंह का जीवन साहस, त्याग और देश के प्रति समर्पण की मिसाल है। उनके विचार और आदर्श आज भी युवाओं को राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।
युवाओं ने लगाए देशभक्ति के नारे
कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने “शहीद भगत सिंह अमर रहें” और “इंकलाब जिंदाबाद” के नारे लगाए। इससे कार्यक्रम स्थल पर उत्साह और देशभक्ति का माहौल बना रहा। युवाओं ने उत्साहपूर्वक शहीद भगत सिंह के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी रहे मौजूद
कार्यक्रम में चन्द्रभान सिंह बिजारणियां, अजित मुरादपुरिया, सतपाल बलौदा, हनुमान प्रसाद पचार, रणजीत सिंह भगासरा, विजेन्द्र आर्य चिन्टु, राजेश राव, अजय नूनियां, अमित बलौदा, नवीन कुल्हार, दलबीर ठेकेदार ओजटू, सिपु राव, सतपाल डांगी ओजटू, पियूष बेदवाल, मनीष गजराज, सुशील कोठारी और राजकुमार गजराज सहित अनेक कॉलोनीवासी उपस्थित रहे।
उपस्थित लोगों ने शहीद भगत सिंह को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।






