झुंझुनूं जिले के चिड़ावा निवासी 17 वर्षीय गौरव वर्मा, पुत्र मुकेश, रविवार 19 जुलाई 2026 की सुबह से लापता है। परिजनों के अनुसार गौरव सुबह करीब 10:34 बजे झुंझुनूं स्थित प्रिंस इंटरनेशनल स्कूल के हॉस्टल से दो अन्य विद्यार्थियों के साथ बाल कटवाने की बात कहकर निकला था, लेकिन इसके बाद वह वापस हॉस्टल नहीं लौटा।

गौरव प्रिंस इंटरनेशनल स्कूल के हॉस्टल में रहकर कक्षा 11वीं की पढ़ाई कर रहा है।


परिजनों ने हर संभव स्थान पर की तलाश

निर्धारित समय तक छात्र के वापस नहीं लौटने पर उसके साथियों और विद्यालय प्रशासन ने उसकी तलाश की। इसके बाद परिजनों ने भी रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित स्थानों पर खोजबीन की, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका।

लगातार तलाश के बावजूद गौरव का पता नहीं चलने से परिवार की चिंता बढ़ गई है।


यह है छात्र की पहचान

परिजनों के अनुसार, गौरव वर्मा का रंग गोरा है। घटना के समय उसने लाल रंग की टी-शर्ट, काली पैंट और पैरों में चप्पल पहन रखी थी। वह मूल रूप से चिड़ावा का निवासी है।


जानकारी मिलने पर इस नंबर पर करें संपर्क

परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को गौरव वर्मा कहीं दिखाई दे या उसके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तुरंत 9950740191 पर संपर्क करें।

परिवार ने लोगों से इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करने का भी आग्रह किया है। उनका कहना है कि समय पर मिली छोटी-सी जानकारी भी गौरव को सुरक्षित घर पहुंचाने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Manish Sharma is a News Author covering Chirawa. He is committed to providing accurate, timely, and reliable coverage of local news, including civic issues, government updates, education, crime, politics,...