चिड़ावा। HMT फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड की चिड़ावा शाखा में ग्राहकों से मासिक किस्तों की रकम लेकर कंपनी के खाते में जमा नहीं कराने के आरोप में पुलिस ने रामचन्द्र (32) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मामले में रामचन्द्र और उसके साथी हवासिंह पर मिलकर 2,58,130 रुपये के गबन का आरोप है।

चिड़ावा पुलिस ने रामचन्द्र को थाना स्तर की टॉप-10 वांछित सूची में शामिल किया था। पुलिस के अनुसार, तलाश के दौरान उसे डिटेन किया गया और अनुसंधान के बाद गिरफ्तार किया गया।

ग्राहकों से किस्तें लीं, कंपनी खाते में जमा नहीं की

पुलिस के अनुसार, HMT फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड की चिड़ावा शाखा में रामचन्द्र और हवासिंह सीनियर रिलेशनशिप ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे।

आरोप है कि दोनों कर्मचारियों ने ग्राहकों से नकद मासिक किस्तें प्राप्त कीं, लेकिन रकम कंपनी के बैंक खाते में जमा नहीं करवाई। पुलिस के अनुसार, दोनों ने आपसी मिलीभगत से 2,58,130 रुपये की राशि का गबन किया।

मामले में न्यायालय के जरिए प्राप्त इस्तगासे के आधार पर चिड़ावा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई।

रिकॉर्ड और गवाहों से जुटाए साक्ष्य

पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान गवाहों के बयान लिए गए और संबंधित रिकॉर्ड प्राप्त किए गए। अनुसंधान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर दोनों कर्मचारियों द्वारा ग्राहकों से लोन की किस्तें प्राप्त कर कंपनी के बैंक खाते में जमा नहीं कराने की बात सामने आई।

इसके बाद दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। रामचन्द्र को थाना स्तर की टॉप-10 वांछित सूची में शामिल कर उसकी तलाश शुरू की गई।

टॉप-10 सूची में शामिल आरोपी गिरफ्तार

पुलिस टीम ने तलाश के दौरान रामचन्द्र को डिटेन किया। इसके बाद मामले में पूछताछ और अनुसंधान के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामचन्द्र पुत्र सुरेश कुमार, उम्र 32 वर्ष, निवासी धींधवा आथूणा, थाना पिलानी, जिला झुंझुनूं के रूप में हुई है।

पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...