चिड़ावा जगन्नाथ महोत्सव के अवसर पर गुरुवार सुबह श्री हरिनाम प्रभात फेरी मंडल के तत्वावधान में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की भव्य पालकी यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे नगर में भक्ति एवं उत्साह का वातावरण देखने को मिला।

यात्रा से पूर्व जगदीश मंदिर में संत चंद्रमा दास के आतिथ्य तथा अमरराज पंडित के सानिध्य में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।


कल्याण राय मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा

पूजन के बाद पालकी यात्रा कल्याण राय मंदिर से रवाना हुई। यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई विवेकानंद चौक पहुंची, जहां श्री विवेकानंद मित्र परिषद की ओर से श्रद्धापूर्वक स्वागत किया गया।

इसके बाद पालकी यात्रा कॉलेज रोड स्थित जगदीश मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।


जगह-जगह हुई आरती, महिलाओं ने की पूजा

यात्रा के दौरान नगर के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने भगवान की आरती उतारी और पुष्प अर्पित किए। महिलाओं ने भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के विग्रहों का पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं मंगलकामना की।

पूरे मार्ग पर ‘जय जगन्नाथ’ के जयघोष और भजन-कीर्तन से धार्मिक वातावरण बना रहा।


श्रद्धा और आस्था का बना माहौल

पालकी यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता रही। नगरवासियों ने यात्रा का स्वागत कर धार्मिक एकता और आस्था का परिचय दिया। आयोजन शांतिपूर्ण और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Manish Sharma is a News Author covering Chirawa. He is committed to providing accurate, timely, and reliable coverage of local news, including civic issues, government updates, education, crime, politics,...