चिड़ावा, शहर के निकट चौहानों की ढाणी में बुधवार को जय बाबा पूर्णदास महाराज स्वामणी महोत्सव का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। हनुमान मंदिर से शुरू हुई इस शोभायात्रा में 101 महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भाग लिया। वैदिक मंत्रोच्चारण और पूजा-अर्चना के बाद निकली यात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से होकर बाबा पूर्णदास धाम पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ इसका समापन किया गया।

भजन-कीर्तन से भक्तिमय बना माहौल

कलश यात्रा के दौरान महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश लेकर चल रही थीं। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन और जयघोष के साथ पूरे गांव को भक्तिमय वातावरण में सराबोर कर दिया। यात्रा मार्ग पर ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया और बाबा पूर्णदास महाराज के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

आज रात होगा जागरण

जय बाबा पूर्णदास महाराज मंदिर में आयोजित स्वामणी महोत्सव के अंतर्गत बुधवार रात 9:15 बजे भव्य जागरण का आयोजन किया जाएगा। इसमें भजन गायक बाबा पूर्णदास महाराज की महिमा का गुणगान करेंगे।

गुरुवार को प्रसाद वितरण के साथ होगी पूर्णाहुति

आयोजकों के अनुसार, दो दिवसीय धार्मिक आयोजन का समापन गुरुवार सुबह 10:15 बजे प्रसाद वितरण के साथ होगा। कलश यात्रा और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

ग्रामीणों ने आयोजन की सफलता के लिए सहयोग करते हुए बाबा पूर्णदास महाराज से क्षेत्र में सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की। आयोजकों का कहना है कि आगामी कार्यक्रमों में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Manish Sharma is a News Author covering Chirawa. He is committed to providing accurate, timely, and reliable coverage of local news, including civic issues, government updates, education, crime, politics,...