झुंझुनूं जिले के किठाना गांव में रविवार शाम 20 वर्षीय युवक की मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान नीरज पुत्र जोगेंद्र के रूप में हुई है। परिजन युवक को तत्काल चिड़ावा उपजिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक डॉ. जयप्रकाश धायल ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। सोमवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
परिजनों ने पुलिस को क्या बताया?
मृतक के भाई ने सुलताना थाना पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि रविवार शाम करीब 5:30 बजे नीरज घर के चौबारे में चुन्नी से पंखा साफ कर रहा था। इसी दौरान कथित रूप से स्टूल फिसल जाने से उसका संतुलन बिगड़ गया और चुन्नी उसके गले में फंस गई।
परिजनों के अनुसार, आवाज सुनकर परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और उसे तुरंत नीचे उतारकर अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शुरू की जांच
सुलताना थाना पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर ली है।






