चिड़ावा शहर की कॉलेज रोड स्थित सनातन आश्रम के श्री पीठ महालक्ष्मी धाम में आयोजित तीन दिवसीय महालक्ष्मी मंदिर स्थापना वार्षिक महोत्सव का समापन सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चार, हवन एवं पूर्णाहुति के साथ श्रद्धा और भक्ति के माहौल में संपन्न हुआ।

धाम के अधिष्ठाता पं. प्रभुशरण तिवाड़ी के सानिध्य में पंडित बालकृष्ण चौरासिया एवं अन्य विद्वान आचार्यों ने वैदिक विधि-विधान से हवन संपन्न कराया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने विश्व शांति, सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना करते हुए आहुतियां अर्पित कीं।

वैदिक मंत्रों के बीच हुई पूर्णाहुति

हवन में यजमान राजन सहल ने सपत्नीक वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार आहुतियां दीं। अनुष्ठान के दौरान वातावरण वैदिक मंत्रों और भक्तिमय ऊर्जा से सराबोर रहा।

इस अवसर पर पं. प्रभुशरण तिवाड़ी ने श्रीसूक्त का पाठ करते हुए माता महालक्ष्मी की महिमा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि सच्चे मन, निस्वार्थ भाव और श्रद्धा से भगवान विष्णु एवं माता महालक्ष्मी की आराधना करने से जीवन में सुख, समृद्धि और सकारात्मकता का संचार होता है।

आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ समापन

हवन की पूर्णाहुति के बाद यज्ञ भगवान की आरती की गई तथा भगवान को प्रसाद अर्पित कर श्रद्धालुओं में वितरित किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धार्मिक अनुष्ठानों में अपनी सहभागिता निभाई।

इस अवसर पर सत्यनारायण चौधरी, सत्यनारायण शर्मा, मातादीन शर्मा, रत्तीराम राजोतिया, गिरधर गोपाल महमिया, राजीव व्यास, संजय व्यास, कमलकांत पुजारी, महेंद्र जांगिड़, यादव प्रसाद, वेदांत तिवाड़ी, महंत विनोद चौरासिया, विवेक तिवाड़ी, कार्तिकेय, पार्थ, पवन शर्मा, प्रमोद शर्मा, जगदीश प्रसाद शर्मा सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Manish Sharma is a News Author covering Chirawa. He is committed to providing accurate, timely, and reliable coverage of local news, including civic issues, government updates, education, crime, politics,...