चिड़ावा। नगरपालिका चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया शुरू होते ही शहर में चुनावी हलचल तेज हो गई है। पहले दिन नगरपालिका के अलग-अलग वार्डों से कुल 11 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
27 अगस्त को प्राप्त नामांकन पत्रों की सूची के अनुसार पहले दिन निर्दलीय प्रत्याशियों का दबदबा रहा। वार्ड 38 से सुनील भड़िया ने भाजपा/निर्दलीय के रूप में नामांकन दाखिल किया।
इन वार्डों से दाखिल हुए नामांकन
पहले दिन दाखिल नामांकन की सूची में
- वार्ड 24: मनभरी देवी
- वार्ड 38: अमीलाल
- वार्ड 9: दिनेश जांगिड़
- वार्ड 37: आरती
- वार्ड 43: संगीता शेखावत
- वार्ड 37: राकेश कुमार नायक और चीन कुमार
- वार्ड 31: पूनम जोशी
- वार्ड 32: पंकज शर्मा और अंजू मनोज महमिया
- वार्ड 38: सुनील भड़िया
ने नामांकन दाखिल किया।
निर्वाचन अधिकारियों की मौजूदगी में हुई प्रक्रिया
नामांकन प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी किरण पाल एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी अनीषा बिजारणियां के नेतृत्व में संपन्न हुई।
इस दौरान विनोद कुमार शर्मा, सुरेंद्र कुमार, शशिकांत शर्मा, योगेश कुमार शर्मा, दीपक पारीक, कृष्ण जांगिड़, नत्थूराम, पाबूदान सिंह, अमित मुरोलिया, अमित शर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
पहले दिन से चुनावी माहौल गरमाया
नामांकन के पहले ही दिन 11 प्रत्याशियों के मैदान में उतरने से चिड़ावा नगरपालिका चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।
खास तौर पर वार्ड 37 और वार्ड 38 में एक से अधिक प्रत्याशियों के नामांकन से मुकाबला दिलचस्प होने के संकेत मिल रहे हैं। आगामी दिनों में राजनीतिक दलों के अधिकृत प्रत्याशियों और अन्य दावेदारों के नामांकन के साथ चुनावी तस्वीर और स्पष्ट होगी।






