चिड़ावा नगरपालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के आधिकारिक प्रत्याशी सुरेश भूकर ने समर्थकों और पार्टी नेताओं की मौजूदगी में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
सुरेश भूकर दोपहर 2:15 बजे अपने समर्थकों के साथ नगरपालिका कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने उपखंड अधिकारी (SDM) किरण पाल के समक्ष अपना नामांकन फॉर्म प्रस्तुत किया।
समर्थकों और स्थानीय नेताओं के साथ पहुंचे
नामांकन के दौरान सुरेश भूकर के साथ ओबीसी आयोग के सदस्य पवन मावंडिया, युवा नेता दिनेश दाधीच, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र गिरधर, नगर उपाध्यक्ष पवन शर्मा नवहाल, मोहित तामड़ायत, पार्षद बृजेश पूनिया, पार्षद प्रतिनिधि मुकेश पूनिया, निक भूकर सहित पार्टी कार्यकर्ता और वरिष्ठ स्थानीय नेता मौजूद रहे।
समर्थकों की मौजूदगी में नामांकन दाखिल होने के साथ ही चिड़ावा नगरपालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां और तेज हो गई हैं।
अध्यक्ष पद के लिए मुकाबला हुआ दिलचस्प
भाजपा की ओर से सुरेश भूकर के नामांकन के साथ अध्यक्ष पद की चुनावी तस्वीर में एक और प्रमुख नाम जुड़ गया है। इससे पहले कांग्रेस प्रत्याशी सुमित्रा सैनी ने भी नामांकन दाखिल किया है, जबकि उनके भाई शीशराम सैनी ‘बिल्लू’ ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन भरा है।
अब चिड़ावा नगरपालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में अलग-अलग प्रत्याशियों के मैदान में आने से स्थानीय राजनीतिक समीकरण और चर्चाएं तेज हो गई हैं।






