चिड़ावा। राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र क्यामसरिया के सानिध्य में महासंघ के पदाधिकारियों ने निकटवर्ती घरड़ू की ढाणी पहुंचकर शहीद कुलदीप दीवाच के परिवार का सम्मान किया।
इस दौरान राष्ट्रीय जाट महासंघ के जिला प्रभारी कैप्टन कुलदीप मान, जिला उपाध्यक्ष सूबेदार वीरेंद्र कोठारी और चिड़ावा संयोजक सूबेदार जगमाल सिंह बलवदा मौजूद रहे।
वीरांगना संगीता देवी को शॉल ओढ़ाकर किया सम्मान
पदाधिकारियों ने शहीद वीरांगना संगीता देवी को शॉल ओढ़ाकर तथा तेजाजी महाराज की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया।
वहीं शहीद की माता सविता देवी, भाई प्रदीप और चाचा राजकुमार को फूलमाला पहनाकर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर राजेश कुमार, कर्मवीर और वीर सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। महासंघ के पदाधिकारियों ने शहीद परिवार के प्रति सम्मान व्यक्त किया।






