चिड़ावा तीसरी सरिस्का ताइक्वांडो चैंपियनशिप में एन.एस.आर. स्पोर्ट्स एकेडमी, चिड़ावा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 12 पदक अपने नाम किए। एकेडमी के खिलाड़ियों ने 3 स्वर्ण, 3 रजत और 6 कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया।


विजेता खिलाड़ियों का किया गया सम्मान

प्रतियोगिता के बाद आयोजित सम्मान समारोह में सभी पदक विजेता खिलाड़ियों का अभिनंदन कर उन्हें सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष नरेन्द्र गिरधर मुख्य अतिथि रहे। वहीं पूर्व पार्षद एवं कोच राजेन्द्र पाल सिंह, नगर मंडल उपाध्यक्ष मोहित तामड़ायत, समीर ऑप्टिकल्स के समीर सिंह शेखावत, कृष्ण स्वामी तथा सज्जन गोदारा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास का सशक्त माध्यम भी है। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।


कोच नितिन सिंह राठौर के प्रयासों की सराहना

समारोह में एकेडमी के कोच एवं संचालक नितिन सिंह राठौर के प्रशिक्षण और समर्पण की भी सराहना की गई। वक्ताओं ने कहा कि उनके मार्गदर्शन में खिलाड़ी लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं और चिड़ावा का नाम प्रदेश एवं देशभर में रोशन कर रहे हैं।


इन खिलाड़ियों ने जीते पदक

प्रतियोगिता में आराध्या, पार्थ और मयंक ने स्वर्ण पदक हासिल किए।

वहीं सिद्धांत, पुलकित और देविका ने रजत पदक अपने नाम किए।

इसके अलावा एना, वेदांशी, यशी, दिविजा, प्रियांश और अभी ने कांस्य पदक जीतकर एकेडमी के पदकों की संख्या 12 तक पहुंचाई।


क्षेत्र में खुशी का माहौल

सम्मान समारोह में खेल प्रेमियों, अभिभावकों और गणमान्य नागरिकों ने विजेता खिलाड़ियों का तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से पूरे चिड़ावा क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Manish Sharma is a News Author covering Chirawa. He is committed to providing accurate, timely, and reliable coverage of local news, including civic issues, government updates, education, crime, politics,...