झुंझुनूं जिले के चिड़ावा थाना पुलिस ने मंगलवार को शहर में सड़क सुरक्षा अभियान चलाकर निजी स्कूल वाहनों की जांच की। अभियान के दौरान पुलिस ने स्कूल बस चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने के लिए जागरूक किया।
पुलिस ने अभियान के दौरान कई स्कूल बसों की जांच की और सुरक्षा मानकों का निरीक्षण किया।
सीट बेल्ट को लेकर दी गई समझाइश
जांच के दौरान कुछ स्कूल बस चालक खराब पड़ी सीट बेल्ट को केवल शरीर पर लपेटे हुए मिले। पुलिसकर्मियों ने उन्हें सुरक्षा नियमों का महत्व समझाते हुए सीट बेल्ट की सही स्थिति में उपयोग करने के निर्देश दिए।
प्राथमिक स्तर पर ऐसे चालकों को चेतावनी देकर छोड़ा गया।
अगली बार नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई
अभियान के दौरान हेड कांस्टेबल जयपाल, कांस्टेबल निखिल और महिला कांस्टेबल ने स्कूल बस चालकों से परिवहन नियमों का पालन करने की अपील की। पुलिस ने स्पष्ट किया कि भविष्य में सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने पर संबंधित चालकों के खिलाफ नियमानुसार चालान और अन्य कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।






