चिड़ावा। विद्युत विभाग की ओर से आवश्यक रखरखाव एवं मेंटेनेंस कार्य के चलते मंगलवार को चिड़ावा क्षेत्र में करीब ढाई घंटे बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विभाग के अनुसार सुबह 7:30 बजे से 10 बजे तक विद्युत कटौती की जाएगी।
एईएन अरुण बडसीवाल ने बताया कि मेंटेनेंस कार्य के चलते चिड़ावा शहर और रीको औद्योगिक क्षेत्र सहित आसपास के कई गांवों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
इन क्षेत्रों में प्रभावित रहेगी बिजली
विद्युत विभाग के अनुसार ओजटू, अडूका, खुड़िया, इस्माइलपुर, पिचानवा, नरहड़, देवरोड़ और श्योपुरा सहित आसपास के अन्य गांवों में भी बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विभाग की ओर से उपभोक्ताओं से मेंटेनेंस कार्य के दौरान सहयोग करने की अपील की गई है। साथ ही बिजली से जुड़े आवश्यक कार्य सुबह 7:30 बजे से पहले निपटाने की सलाह दी गई है, ताकि कटौती के दौरान परेशानी से बचा जा सके।






