चिड़ावा। शहर में विद्युत विभाग की ओर से मेंटेनेंस कार्य के चलते रविवार, 23 अगस्त को चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विभाग के अनुसार सुबह 6 बजे से 10 बजे तक निर्धारित क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।
इन इलाकों में बिजली रहेगी बंद
विद्युत विभाग के AEN अरुण बड़सीवाल ने बताया कि रखरखाव कार्य के कारण इन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी
- मुनका की ढाणी
- गुगो जी की ढाणी
- बोडिया वाला कुआं
- पंडित जी मंदिर
- श्याम मंदिर
- मंड्रेला रोड
- झुंझुनूं बायपास रोड
- आसपास के क्षेत्र
बिजली कटौती से पहले जरूरी काम निपटा लें
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि बिजली कटौती के निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी विद्युत संबंधी कार्य पहले ही निपटा लें।
मेंटेनेंस कार्य के दौरान उपभोक्ताओं को असुविधा हो सकती है। विभाग ने लोगों से पूर्व तैयारी रखने की अपील की है।
काम पूरा होने के बाद बहाल होगी बिजली
विभाग के अनुसार निर्धारित मेंटेनेंस कार्य पूरा होने के बाद संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।






