चिड़ावा। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में झुंझुनूं पुलिस की ओर से जिलेभर में विभिन्न खेलकूद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को चिड़ावा शहर में 5 किलोमीटर मैराथन दौड़ आयोजित की गई।

चिड़ावा पुलिस सर्किल की ओर से आयोजित मैराथन में पुलिस अधिकारियों और जवानों के साथ बड़ी संख्या में शहरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

चिड़ावा डीवाईएसपी गौरव गुर्जर ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर खेल गतिविधियों के माध्यम से आमजन को जोड़ना है।

पिलानी सर्किल से शुरू हुई दौड़

सीआई लक्ष्मीचंद वर्मा ने बताया कि मैराथन की शुरुआत पिलानी सर्किल से हुई। यहां से प्रतिभागी सूरजगढ़ बाइपास, खेतड़ी मोड़ और कबूतर खाना होते हुए आगे बढ़े।

इसके बाद मैराथन पिलानी रोड स्थित न्यू क्रिश डिफेंस एकेडमी, सिटी जिम के पास पहुंचकर संपन्न हुई।

राष्ट्रीय एकता और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश

पुलिस की ओर से आयोजित इस मैराथन के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देने का प्रयास किया गया। आयोजन में पुलिस अधिकारियों और जवानों के साथ जनप्रतिनिधियों एवं शहरवासियों की भी सहभागिता रही।

कार्यक्रम में भाजपा नगर अध्यक्ष नरेंद्र गिरधर, उपाध्यक्ष मोहित तामड़ायत, रामचंद्र शर्मा, मुकेश जलिंद्रा, सूरजगढ़ थानाधिकारी रामसिंह यादव, ओमप्रकाश नरुका, राजेंद्र, सतीश कुमार, अंकित कुमार, बाबूलाल, अमित सिहाग, महेंद्र यादव, प्रदीप कुमार और सुनील कुमार सहित पुलिसकर्मी एवं शहरवासी मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Manish Sharma is a News Author covering Chirawa. He is committed to providing accurate, timely, and reliable coverage of local news, including civic issues, government updates, education, crime, politics,...