चिड़ावा: नगर पालिका चिड़ावा की नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुमित्रा सैनी का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार, 24 सितंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा।

नगर पालिका की ओर से जारी आमंत्रण के अनुसार समारोह ग्रेटर कृष्णा फार्म हाउस, चिड़ावा में दोपहर 12:15 बजे से शुरू होगा।

अध्यक्ष पद की लेंगी शपथ

समारोह के दौरान सुमित्रा सैनी नगर पालिका अध्यक्ष पद की शपथ लेंगी। सुमित्रा सैनी को चिड़ावा नगर पालिका अध्यक्ष के चुनाव में 45 में से 26 वोट मिले थे।

चिड़ावा नगर पालिका में कुल 45 वार्ड हैं। अध्यक्ष पद के चुनाव में सुमित्रा सैनी के अलावा सुरेश भूकर सहित अन्य उम्मीदवार मैदान में थे।

जनप्रतिनिधियों और शहरवासियों को निमंत्रण

शपथ ग्रहण समारोह को लेकर नगर पालिका की ओर से आमंत्रण जारी किया गया है। इसमें शहरवासियों से समारोह में सादर उपस्थित होकर आयोजन की शोभा बढ़ाने का आग्रह किया गया है।

समारोह में जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और शहर के गणमान्य लोगों के शामिल होने की संभावना है।

चिड़ावा में नगर पालिका चुनाव के बाद अब अध्यक्ष के पदभार ग्रहण और शपथ समारोह को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Manish Sharma is a News Author covering Chirawa. He is committed to providing accurate, timely, and reliable coverage of local news, including civic issues, government updates, education, crime, politics,...