चिड़ावा: शहर के वार्ड नंबर 26 में बुधवार दोपहर स्कूटी चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी हुई स्कूटी का रजिस्ट्रेशन नंबर RJ18SW5675 बताया गया है।
जानकारी के अनुसार मंड्रेला रोड निवासी विनोद कुमार पुत्र सांवरमल जलिंद्रा करीब 12 बजे अपनी एक्टिवा 3जी स्कूटी लेकर वार्ड नंबर 26 में एक घर के आगे पहुंचे थे। उन्होंने स्कूटी वहीं खड़ी की और किसी काम से चले गए।
करीब एक घंटे बाद जब विनोद कुमार वापस लौटे तो मौके पर स्कूटी नहीं मिली। उन्होंने आसपास काफी देर तक स्कूटी की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।
इसके बाद विनोद कुमार ने मामले की सूचना पुलिस को दी और चिड़ावा थाने में स्कूटी चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।
पुलिस रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच कर रही है।






