सिंघानिया विश्वविद्यालय में आयोजित ‘जल संचय जन अभियान’ के अंतर्गत ‘तालाब पूजन एवं जल संवाद’ कार्यक्रम में ‘सहयोग एक पहल संस्थान’ के अध्यक्ष डी. पी. सैनी को ‘गेस्ट ऑफ ऑनर’ के रूप में आमंत्रित कर विशेष सम्मान पत्र प्रदान किया गया। उन्हें पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में लंबे समय से किए जा रहे कार्यों के लिए यह सम्मान दिया गया।
पर्यावरण और सामाजिक सेवा के लिए मिला सम्मान
कार्यक्रम में डी. पी. सैनी तथा उनकी संस्था के वर्ष 2006 से पर्यावरण संरक्षण, बड़े पैमाने पर पौधारोपण अभियान, निर्धन कन्याओं के विवाह में सहयोग, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों की सराहना की गई।
डॉ. राजेंद्र सिंह ने की सराहना
समारोह में ‘वाटरमैन ऑफ इंडिया’ एवं मैगसेसे पुरस्कार से सम्मानित डॉ. राजेंद्र सिंह तथा सिंघानिया विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार (पूर्व आईएएस) ने डी. पी. सैनी और उनकी टीम द्वारा किए जा रहे समाजोपयोगी कार्यों की प्रशंसा की।
टीम की उपलब्धि बताया सम्मान
सम्मान प्राप्त करने के बाद डी. पी. सैनी ने डॉ. राजेंद्र सिंह, विश्वविद्यालय अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार तथा विश्वविद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि सिंघानिया विश्वविद्यालय में सम्मानित होना पूरी टीम के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय संस्था से जुड़े सभी सहयोगियों और कार्यकर्ताओं के समर्पण को दिया।






