प्रख्यात गणितज्ञ एवं “करोड़पति फकीर” के नाम से प्रसिद्ध डॉ. घासीराम जी वर्मा की 100वीं जयंती के अवसर पर लायन्स क्लब झुंझुनूं ‘जीवन’ ने शनिवार को दीनदयाल नगर स्थित सार्वजनिक पार्क में 121 फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और समाज सेवा का संदेश भी दिया गया।
कार्यक्रम में क्लब सदस्यों और स्वयंसेवकों ने पौधारोपण के साथ-साथ पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया।
पौधारोपण को समाज सेवा से जोड़ने का संदेश
क्लब अध्यक्ष एमजेएफ लायन डॉ. मुकेश एस. मूंड ने कहा कि किसी महान व्यक्तित्व की जयंती को पौधारोपण जैसे सेवा कार्य से जोड़ना समाज और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने बताया कि क्लब दीनदयाल नगर स्थित पार्क के विकास और हरितीकरण में भी सक्रिय भूमिका निभाएगा।
बड़ी संख्या में क्लब सदस्यों ने किया श्रमदान
कार्यक्रम में क्लब सचिव एमजेएफ लायन ओमप्रकाश मूंड, कार्यक्रम संयोजक लायन रणवीर सिंह गोदारा, लायन अशोक कुलहरी, प्रायोजक लायन दिनेश महला, लायन रणवीर सिंह डूडी, लायन रामकुमार सिंह झाझड़िया, राजेन्द्र सिहाग, संजय मीणा, ओम बसेरा, अशोक बालोठिया, राजेश जानू, नंदलाल सैनी, बजरंग खारिया, जय सिंह, मदन बाबल तथा टीम सैनिक एकेडमी के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक श्रमदान करते हुए पौधारोपण किया।
पौधों के संरक्षण का लिया संकल्प
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया। क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और समाज हित से जुड़े ऐसे जनकल्याणकारी अभियान भविष्य में भी निरंतर आयोजित किए जाएंगे।






