अंतरराष्ट्रीय पत्रकार संघ ने संगठन के विस्तार के तहत झुंझुनूं के शिमला निवासी डॉ. रामानंद शर्मा को जयपुर संभाग अध्यक्ष मनोनीत किया है। यह नियुक्ति संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मदन गोपाल तिवाड़ी द्वारा प्रदेश पदाधिकारियों की अनुशंसा पर की गई है।

इस मनोनयन की अनुशंसा प्रदेश अध्यक्ष राजेश कच्छावाह, प्रदेश उपाध्यक्ष मुरारी लाल गौड़, प्रदेश मुख्य सचिव अनिल एरन, प्रदेश महामंत्री अशोक शर्मा तथा राष्ट्रीय प्रचार मंत्री कृष्णा मुरारी शराफ ने की।

संगठन विस्तार की सौंपी गई जिम्मेदारी

डॉ. रामानंद शर्मा को जयपुर संभाग में संगठन का विस्तार करने, नए सदस्यों को जोड़ने और संभागीय कार्यकारिणी के गठन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उनका कार्यक्षेत्र संपूर्ण जयपुर संभाग रहेगा और वे संगठनात्मक गतिविधियों का संचालन करेंगे।

31 दिसंबर 2027 तक रहेगा कार्यकाल

संघ की ओर से जारी मनोनयन पत्र के अनुसार डॉ. रामानंद शर्मा का कार्यकाल 31 दिसंबर 2027 तक रहेगा।

संघ नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया है कि उनके नेतृत्व में जयपुर संभाग में संगठन मजबूत होगा तथा पत्रकारों की समस्याओं के समाधान और हितों की रक्षा के लिए प्रभावी कार्य किया जाएगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...