सूरजगढ़। श्री बजरंग लाल गांधी स्मृति दिवस के अवसर पर 1 सितंबर 2026 को झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ में राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। आदर्श समाज समिति इंडिया की ओर से होने वाले समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को गांधी सेवा रत्न अवॉर्ड-2026 से सम्मानित किया जाएगा।

आयोजन को लेकर चयनित प्रतिभाओं की दूसरी सूची मंगलवार को सूरजगढ़ स्थित आदर्श समाज समिति इंडिया के कार्यालय में जारी की गई। इस सूची में देश के विभिन्न राज्यों और राजस्थान के अलग-अलग जिलों से कुल 30 प्रतिभाओं को शामिल किया गया है।

30 प्रतिभाओं के नाम दूसरी सूची में शामिल

आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गांधी के अनुसार दूसरी सूची में मुंबई की डॉ. ललिता बी. जोगड़, डेह नागौर के पवन पहाड़िया, जोधपुर के वाजिद हसन काजी, पंजवार बिहार के डॉ. मुकेश कुमार दुबे, जमशेदपुर की अनीता सिंह और मेड़ता सिटी के डॉ. कालू खां देशवाली शामिल हैं।

इसके अलावा गंगटोक की शांति सुनदास, जयपुर की सुशीला शील स्वयंसिद्धा, अटरू बारां के बाबूलाल निर्मल, एडवोकेट बद्रीलाल धाकड़, भूपेंद्र यादव, दुर्गा शंकर नायक, जिंदोली खैरथल-तिजारा के डॉ. जयप्रकाश चौहान अजनबी, सांखू सीकर के वृक्ष मित्र श्रवण कुमार जाखड़ और शाहपुरा के लालचन्द रैगर को भी सूची में शामिल किया गया है।

सूची में नवलगढ़ के सुरेश कुमार जांगिड़ और संत कुमार सारथि, बेरला के शेर सिंह खरड़िया, झुंझुनूं के उमेश बुडाना, गोदु का बास मंडावा के सुरेश कुमार, ब्यावर के हरीश सुवासिया, बुगाला झुंझुनूं के डॉ. संजय कुमार केडिया, नवलगढ़ के राजेश जैन, विराट नगर के बनवारी लाल मेहरड़ा, बरड़ासर चूरू के गणेशदास स्वामी, सोजत पाली के राकेश कुमावत, अजमेर की सुनीता जैन ‘रूपम’, कोटपूतली-बहरोड़ के लक्ष्मीकांत स्वामी और चिड़ावा की योग खिलाड़ी खुशी वर्मा भी शामिल हैं।

देशभर से प्रतिभाओं का हो रहा चयन

संस्था के अनुसार गांधी सेवा रत्न अवॉर्ड-2026 के लिए चयन प्रक्रिया अभी जारी है। देशभर से आवेदन प्राप्त हो रहे हैं और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं के कार्यों एवं उपलब्धियों का चयन समिति द्वारा परीक्षण किया जा रहा है।

चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगामी सूचियों में अन्य चयनित प्रतिभागियों के नाम जारी किए जाएंगे। इससे पहले पुरस्कार के लिए चयनित प्रतिभाओं की पहली सूची भी जारी की जा चुकी है।

किन क्षेत्रों की प्रतिभाओं को मिलेगा सम्मान?

गांधी सेवा रत्न अवॉर्ड के लिए शिक्षा, चिकित्सा, न्याय, शांति, स्वच्छता, पर्यावरण, हस्तकला, कला एवं संस्कृति, विज्ञान एवं अनुसंधान, साहित्य एवं पत्रकारिता, योग, नृत्यकला, संगीत, खेल, राष्ट्र सेवा और समाज सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली प्रतिभाओं का चयन किया जा रहा है।

आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गांधी ने कहा कि पुरस्कार के माध्यम से ऐसे लोगों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करने का प्रयास है, जो अपने क्षेत्र में काम करते हुए समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान दे रहे हैं।

1 सितंबर को सूरजगढ़ में होगा समारोह

श्री बजरंग लाल गांधी स्मृति दिवस पर होने वाला राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह 1 सितंबर 2026 को सूरजगढ़ में आयोजित किया जाएगा। संस्था के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभाओं के कार्यों को पहचान देने के साथ समाज में सेवा भावना, सकारात्मक सोच, आपसी सद्भाव और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है।

दूसरी सूची जारी किए जाने के दौरान राष्ट्रीय सरपंच संघ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं काजड़ा प्रशासक मंजू तंवर, धर्मपाल गांधी, शिक्षाविद् मनजीत सिंह तंवर, युवा कार्यकर्ता दरिया सिंह डीके, विनोद सोनी और संदीप शेखावत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...