सूरजगढ़। झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ शहर में श्री बजरंग लाल गांधी स्मृति दिवस के अवसर पर 1 सितंबर 2026 को गांधी सेवा रत्न अवॉर्ड-2026 राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम का आयोजन होटल रानी बाग में किया जाएगा। राष्ट्रीय साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्थान आदर्श समाज समिति इंडिया के तत्वावधान में होने वाले इस समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

कार्यक्रम प्रभारी मनजीत सिंह तंवर के नेतृत्व में सम्मान समारोह में भाग लेने वाली प्रतिभाओं की पांचवीं एवं अंतिम सूची जारी की गई।

गांधी सेवा रत्न अवॉर्ड-2026 का विमोचन

इस अवसर पर आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष एवं लेखक धर्मपाल गांधी तथा राष्ट्रीय सरपंच संघ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं काजड़ा प्रशासक मंजू तंवर ने गांधी सेवा रत्न अवॉर्ड-2026 का विमोचन किया।

इस दौरान मनजीत सिंह तंवर, धर्मपाल गांधी, मंजू तंवर, होशियार सिंह सिंगाठिया, संदीप शेखावत, अशोक कुमावत, उत्तम शेखावत और राय सिंह शेखावत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

राजस्थान समेत कई राज्यों की प्रतिभाएं चयनित

समिति की चयन प्रक्रिया के तहत जारी पांचवीं सूची में राजस्थान, हरियाणा और सिक्किम सहित विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को शामिल किया गया है।

चयनित प्रतिभाओं में साहित्य, पत्रकारिता, शिक्षा, समाजसेवा और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोग शामिल हैं।

पांचवीं सूची में इन प्रतिभाओं का चयन

कार्यक्रम प्रभारी मनजीत सिंह तंवर के अनुसार अंतिम सूची में वेस्ट सिक्किम से सुरेन कुमार थापा (छेत्री) और चन्द्र बहादुर दर्जी, जोधपुर से नीलम व्यास ‘स्वयंसिद्धा’, जयपुर से हेमलता कांसोटिया और सीता कुमारी धानका तथा खीरियां सरवाड़, अजमेर से कमरजहां का चयन किया गया है।

इसी सूची में सीकर से पोखर मल रुहेला, रायपुरिया कला चित्तौड़गढ़ से उदय सिंह राव, भिनाय अजमेर से महेश कुमार वैष्णव, ढाणियां भोड़की उदयपुरवाटी से सुधीर गढ़वाल, कोलीड़ा सीकर से मोहनलाल जांगिड़ भी शामिल हैं।

हरियाणा के रोहतक से डॉ. विद्या देवी और सुशील बंसल तथा खुगांई झज्जर से चन्द्रमुखी का भी चयन किया गया है।

झुंझुनूं और नवलगढ़ की प्रतिभाओं को भी सम्मान

अंतिम सूची में झुंझुनूं जिले की कई प्रतिभाओं को भी शामिल किया गया है।

इन्दावड़ मेड़ता, नागौर से नंदराम मेहरिया, झाझड़ नवलगढ़ से सुमन राठौड़, नवलगढ़ से ऋषिका चेजारा, दिव्यांशी धूत और कुमार महेंद्र का चयन हुआ है।

झुंझुनूं से ममता गर्वा और पत्रकार संजय सैनी, बैरासर गुमाना राजगढ़ से सुनील कुमार, गोठड़ी चिड़ावा से आशीष शर्मा तथा चिड़ावा से तनु सैनी, मंजू ठोलिया और पत्रकार विनोद शर्मा को भी चयनित किया गया है।

इसके अलावा बनगोठड़ी से वेदकोर, चुई नागौर से नाजिया चुई, टांकरडा चौमूं जयपुर से सुरेन्द्र सिंह हरसोलिया, पीलीबंगा हनुमानगढ़ से पवन कुमार, कंकड़ेऊ मलसीसर से वंदना कुमारी और झुंझुनूं से रमेश चंद्र शर्मा ‘राही’ का चयन किया गया है।

कवि, लेखक और समाजसेवियों को मिलेगा सम्मान

संस्थान के अध्यक्ष धर्मपाल गांधी ने बताया कि समारोह को लेकर देशभर की प्रतिभाओं में उत्साह है। चयन समिति इससे पहले चार सूचियां जारी कर चुकी है और अब पांचवीं सूची के साथ अंतिम चयन सूची जारी की गई है।

समारोह में विभिन्न राज्यों से आने वाले कवि, लेखक, साहित्यकार, पत्रकार, कलाकार, शिक्षाविद्, समाजसेवी, पर्यावरण प्रेमी, कानूनविद् और खिलाड़ी सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।

सामाजिक समरसता का संदेश देगा आयोजन

काजड़ा प्रशासक मंजू तंवर ने कहा कि यह आयोजन श्री बजरंग लाल गांधी स्मृति दिवस के अवसर पर गांधी जीवन दर्शन, सेवा, सामाजिक सरोकार और प्रतिभाओं के सम्मान को समर्पित है।

उन्होंने बताया कि समारोह में चयनित प्रतिभाओं को गांधी सेवा रत्न अवॉर्ड-2026 से सम्मानित किया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों से आने वाली प्रतिभाओं और अतिथियों के स्वागत की तैयारियां व्यापक स्तर पर की जा रही हैं। यह राष्ट्रीय आयोजन सामाजिक समरसता और सेवा भावना का संदेश देने का प्रयास है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...