सूरजगढ़। राष्ट्रीय साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था आदर्श समाज समिति इंडिया के तत्वावधान में आयोजित होने वाले गांधी सेवा रत्न अवॉर्ड-2026 राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह के पोस्टर का विमोचन किया गया।

यह समारोह 1 सितंबर 2026 को होटल रानी बाग, सूरजगढ़ में स्वर्गीय श्री बजरंग लाल गांधी की स्मृति में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आधार गांधी जीवन दर्शन, सेवा, सादगी, राष्ट्रप्रेम और सामाजिक समरसता रहेगा।

मंजू तंवर ने किया पोस्टर का विमोचन

राष्ट्रीय सरपंच संघ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं काजड़ा प्रशासक मंजू तंवर के नेतृत्व में पोस्टर विमोचन कार्यक्रम हुआ।

इस दौरान आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गांधी, आयोजन समिति की प्रमुख सदस्य सुनील गांधी, पूजा स्वामी, राय सिंह शेखावत, सुमन मेघवाल, माया कुमावत, सुरेश सिंह शेखावत, रामप्रताप कटारिया, मंजू कुमावत, सरजीत कुमावत, विनोद शर्मा, अशोक कुमावत और धर्मेंद्र सिंह शेखावत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

मंजू तंवर ने कहा कि गांधी जीवन दर्शन पर आधारित यह राष्ट्रीय आयोजन सेवा, सादगी, राष्ट्रप्रेम, सामाजिक समरसता और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने वाला कार्यक्रम है।

कई क्षेत्रों की प्रतिभाओं को मिलेगा सम्मान

समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को गांधी सेवा रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।

इनमें शिक्षा, चिकित्सा, न्याय, शांति, स्वच्छता, हस्तकला, पर्यावरण, कला एवं संस्कृति, विज्ञान एवं अनुसंधान, साहित्य एवं पत्रकारिता, नृत्य, योग, संगीत, खेल, राष्ट्रसेवा और समाजसेवा सहित कई क्षेत्र शामिल हैं।

आयोजकों के अनुसार समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से लेखक, कवि, साहित्यकार, पत्रकार, कलाकार और समाजसेवी शामिल होंगे।

स्वतंत्रता सेनानियों की तस्वीरों से सजा पोस्टर

आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि समारोह का पोस्टर सामान्य प्रचार सामग्री से अलग है। इसे स्वतंत्रता संग्राम और गांधीवादी विचारधारा की गौरवशाली स्मृतियों को समर्पित किया गया है।

पोस्टर में वर्ष 1938 की महात्मा गांधी की ऐतिहासिक तस्वीर के साथ नेताजी सुभाष चंद्र बोस, सरदार वल्लभभाई पटेल और अन्य स्वतंत्रता सेनानियों के छायाचित्र शामिल किए गए हैं।

इसके साथ ही स्वर्गीय बजरंग लाल गांधी का छायाचित्र भी पोस्टर में प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया है।

पोस्टर के दूसरे हिस्से में सीमांत गांधी खान अब्दुल गफ्फार खान, महात्मा गांधी, मृदुला साराभाई और मनु गांधी सहित अन्य स्वतंत्रता सेनानियों के चित्र लगाए गए हैं।

सेवा और सामाजिक चेतना का संदेश देगा समारोह

आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गांधी ने बताया कि 1 सितंबर को होने वाले समारोह में देशभर से प्रतिभाएं शामिल होंगी।

उन्होंने कहा कि बजरंग लाल गांधी के सेवा, सादगी, राष्ट्रप्रेम और सामाजिक सरोकारों से जुड़े आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य है।

उन्होंने कहा कि समारोह के माध्यम से गांधी जीवन दर्शन, सेवा और सामाजिक चेतना को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...