नवलगढ़, गोठड़ा थाना पुलिस ने मंदिर से चोरी हुए चांदी के छत्र खरीदने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए पांचों चांदी के छत्र बरामद कर लिए हैं।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान लोकेश पुत्र लखीप्रसाद, निवासी वार्ड नंबर 6, पुराना बाजार, पलसाना, थाना रानोली, जिला सीकर के रूप में हुई है।

मंदिर का ताला तोड़कर चोरी हुए थे छत्र

पुलिस के अनुसार 25 मई 2026 को छाजुवाला धाम मंदिर, केशा की ढाणी, तन पुजारी की ढाणी में अज्ञात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया था।

चोरों ने मंदिर के मुख्य द्वार का ताला तोड़कर पांच चांदी के छत्र चोरी कर लिए थे। मामले में गोठड़ा थाने में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पहले तीन आरोपी हो चुके गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार इस मामले में पहले ही बलराज, मुकेश कुमार और महिपत सिंह को गिरफ्तार किया जा चुका है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

जांच के दौरान पुलिस को चोरी के चांदी के छत्र खरीदने वाले आरोपी के बारे में जानकारी मिली।

आरोपी लोकेश गिरफ्तार, पांचों छत्र बरामद

पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए लोकेश को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी की निशानदेही पर मंदिर से चोरी किए गए पांच चांदी के छत्र बरामद कर लिए गए।

पुलिस अब मामले में आगे की जांच कर रही है।

एसपी के निर्देश पर गठित टीम ने की कार्रवाई

यह कार्रवाई झुंझुनूं एसपी कावेन्द्र सिंह सागर आईपीएस के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत आरपीएस के मार्गदर्शन और नवलगढ़ वृताधिकारी सुगन सिंह आरपीएस के सुपरविजन में की गई।

थानाधिकारी प्रेमप्रकाश पुनि के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने आरोपी की गिरफ्तारी और चोरी के सामान की बरामदगी की कार्रवाई को अंजाम दिया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...