चिड़ावा। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर चिड़ावा पहुंचे कांवड़ यात्रियों का सोमवार को श्रीराम परिवार की ओर से स्वागत एवं सम्मान किया गया। कांवड़ यात्री 31 जुलाई 2026 को हरिद्वार से कांवड़ लेकर रवाना हुए थे। कई दिनों की पैदल धार्मिक यात्रा पूरी करने के बाद सोमवार को वे चिड़ावा पहुंचे।
कांवड़ यात्रियों ने बताया कि हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर वे चिड़ावा पहुंचे हैं। मंगलवार को पंचायत समिति के पीछे वार्ड नंबर 27 स्थित शिवालय में कांवड़ अर्पित की जाएगी। यहां विधि-विधान के साथ भगवान शिव का गंगाजल से जलाभिषेक किया जाएगा।
आदर्श सेवा प्रतिष्ठान में हुआ स्वागत
कांवड़ यात्रियों के चिड़ावा पहुंचने पर आदर्श सेवा प्रतिष्ठान में श्रीराम परिवार की ओर से स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। संत बिहारीदास महाराज के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में कांवड़ यात्रियों का सम्मान किया गया और उनकी धार्मिक यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
इस दौरान सुभाष धाभाई, महेंद्र सिंह, वीरसिंह शेखावत, सुमेर सिंह, महेश जांगिड़, जनार्दन सोनी और प्रमोद सहित अन्य लोगों ने कांवड़ यात्रियों का स्वागत किया।
जलाभिषेक को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह
कांवड़ यात्रियों के चिड़ावा पहुंचने पर स्थानीय श्रद्धालुओं में उत्साह नजर आया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कांवड़ यात्रियों की धार्मिक आस्था और यात्रा की सराहना की।
इस अवसर पर पवन शर्मा नवहाल, नितेश जांगिड़, कृष्ण स्वामी, अमित चोटियां, अमित सैनी गोलू, मनीष शर्मा, शशिकांत चेजारा, देवेंद्र वर्मा, देवेंद्र सैनी, प्रेम शर्मा और गौरव शर्मा (सिटी) सहित अनेक लोग मौजूद रहे।






