उदयपुरवाटी अरावली की पहाड़ियों के बीच स्थित धार्मिक तीर्थ सकरायधाम में गुप्त नवरात्र के पांचवें दिन रविवार को श्रद्धालुओं की विशेष भीड़ रही। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने माता शाकम्भरी के दरबार में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और प्रदेश व देश की सुख-समृद्धि की कामना की।

मंदिर पहुंचने पर अंतरराष्ट्रीय ज्योतिषाचार्य पंडित केदार शर्मा और डॉ. सुमन शर्मा ने राज्यपाल का स्वागत किया।


शतचंडी अनुष्ठान और रुद्राभिषेक में लिया भाग

राज्यपाल ने मदनमोहन मंदिर में आयोजित शतचंडी अनुष्ठान में विधि-विधान से पूजा की। इसके बाद प्राचीन शिवालय में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रुद्राभिषेक में शामिल हुए।

मंदिर के पुजारियों पवन शर्मा, अंकित शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, विकास शर्मा और सज्जन शर्मा ने विशेष पूजा संपन्न करवाई तथा राज्यपाल को माता का प्रसाद और दुशाला भेंट किया।


31 विप्रजनों ने कराया वैदिक अनुष्ठान

शतचंडी अनुष्ठान का आयोजन पंडित केदार शर्मा, डॉ. सुमन शर्मा, जगदीश शास्त्री और महावीर प्रसाद शर्मा के आचार्यत्व में हुआ। इस दौरान 31 विप्रजनों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विशेष पूजा-अर्चना करवाई।

धार्मिक आयोजन में पुलिस महानिदेशक राजीव शर्मा, भोपाल से सांसद आलोक शर्मा, दौसा के न्यायाधीश केशव कौशिक, विश्व हिंदू परिषद के कपिल खन्ना एवं वृंदा खन्ना, कुलपति एन.आर. विश्नोई, व्यवसायी राजेश गुप्ता सहित कई गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय रामलीला समिति के उपाध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा, आईएबीएफ के वाइस प्रेजिडेंट संजीव कुमार, चंदू शर्मा, कविता कुमारी सहित अनेक श्रद्धालु भी उपस्थित रहे।


सुरक्षा के रहे विशेष इंतजाम

राज्यपाल के दौरे को देखते हुए सकरायधाम में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। इस दौरान सीकर पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजपाल, सिटी एडीएम भावना शर्मा, तहसीलदार भागीरथ यादव, सीआई सुरेन्द्र सिंह देगड़ा, शाकम्भरी चौकी प्रभारी अनिल मीणा सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी तैनात रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Kailash is a dedicated News Author covering the Udaipurwati. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime, politics,...