2 से 4 अक्टूबर तक होने वाले I.I.M.U.N. सम्मेलन में शेखावाटी के युवा वैश्विक मुद्दों, कूटनीति और नेतृत्व पर करेंगे मंथन, Shekhawati Live रहेगा Media Partner
झुंझुनूं। युवाओं में नेतृत्व क्षमता, नागरिक उत्तरदायित्व, आलोचनात्मक चिंतन और वैश्विक दृष्टिकोण विकसित करने के उद्देश्य से India’s International Movement to Unite Nations (I.I.M.U.N.) की राज्य स्तरीय परिषद का आयोजन झुंझुनूं में किया जा रहा है।
यह परिषद 2 अक्टूबर से 4 अक्टूबर 2026 तक स्थानीय विद्यालयों के सहयोग से आयोजित होगी। इसमें शिक्षा, नेतृत्व, सामाजिक सेवा, कला, खेल और अन्य क्षेत्रों में सक्रिय युवा प्रतिभागियों को एक मंच पर लाने का प्रयास किया जाएगा।
I.I.M.U.N. युवाओं को Model United Nations, नेतृत्व विकास, साहित्य और सामाजिक प्रभाव से जुड़े कार्यक्रमों के जरिए वैश्विक मुद्दों को समझने और उन पर संवाद करने के अवसर देता है। संगठन के अनुसार उसकी गतिविधियां अब 275 शहरों और 40 देशों तक पहुंच चुकी हैं।
2011 में 19 साल की उम्र में शुरू हुआ I.I.M.U.N.
I.I.M.U.N. की शुरुआत 2011 में ऋषभ शाह ने की थी। संगठन की आधिकारिक जानकारी के अनुसार इसका उद्देश्य युवाओं को वैश्विक मुद्दों से जोड़ना और उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित करना है।
I.I.M.U.N. की गतिविधियों में विद्यार्थी वैश्विक राजनीति, कूटनीति, नागरिक जिम्मेदारी, सामाजिक चुनौतियों और नेतृत्व से जुड़े विषयों पर संवाद करते हैं।
संगठन के अनुसार उसकी गतिविधियों से अब तक 5 करोड़ से अधिक किशोरों तक पहुंच बनी है और 34 हजार से अधिक वक्ताओं ने उसके मंचों को संबोधित किया है।
झुंझुनूं के युवाओं को मिलेगा वैश्विक मंच
झुंझुनूं में होने वाली परिषद का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को केवल प्रतियोगिता या वाद-विवाद तक सीमित रखना नहीं है, बल्कि उन्हें अपने शहर, समाज और देश से जुड़े मुद्दों पर विचार करने का अवसर देना है।
युवा प्रतिभागी विभिन्न समितियों में प्रतिनिधियों की भूमिका निभाते हुए स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय महत्व के विषयों पर चर्चा करेंगे।
इस दौरान विद्यार्थियों को रिसर्च, पब्लिक स्पीकिंग, तर्क-वितर्क, कूटनीति, बातचीत और समस्या समाधान जैसे कौशल विकसित करने का अवसर मिलेगा।
उद्घाटन से समापन तक तीन दिन चलेगा शैक्षणिक उत्सव
परिषद का शुभारंभ भव्य उद्घाटन समारोह से होगा। इसमें विभिन्न पृष्ठभूमियों से आने वाले युवा प्रतिभागी एक मंच पर जुटेंगे और अपने विचार व अनुभव साझा करेंगे।
इसके बाद तीन दिवसीय शैक्षणिक गतिविधियों के दौरान अलग-अलग समिति सत्र आयोजित किए जाएंगे। इन सत्रों में विद्यार्थी निर्धारित विषयों पर अपनी बात रखेंगे और विभिन्न देशों, संस्थाओं तथा हितधारकों की भूमिकाओं को समझते हुए समाधान प्रस्तुत करेंगे।
सम्मेलन का समापन समापन समारोह के साथ होगा। इसमें विभिन्न समितियों के उत्कृष्ट प्रतिनिधियों को उनके प्रदर्शन, नेतृत्व और सक्रिय सहभागिता के लिए सम्मानित किया जाएगा।
I.I.M.U.N. से जुड़े रहे हैं देश-विदेश के अनेक प्रमुख नाम
I.I.M.U.N. के आधिकारिक मंचों पर देश-विदेश की अनेक जानी-मानी हस्तियां संबोधित कर चुकी हैं। संगठन की सूची में अमिताभ बच्चन, राहुल गांधी, एस. जयशंकर, मोहन भागवत, शशि थरूर, एंटोनियो गुटेरेस, अजय पीरामल, नादिर गोदरेज, करन जौहर, बान की-मून, क्रिस्टीन लगार्ड, राहुल द्रविड़, साइना नेहवाल, ए. आर. रहमान,जस्टिस डी. वाई. चंद्रचूड़, विश्वनाथन आनंद, दलाई लामा, श्री श्री रवि शंकर, विद्या बालन, आलिया भट्ट, सैफ अली खान, राजदीप सरदेसाई (पत्रकार) और कुमार मंगलम बिड़ला सहित विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियां शामिल हैं।
I.I.M.U.N. की आधिकारिक जानकारी के अनुसार इसके सलाहकार और सहयोगी नेटवर्क में शिक्षा, उद्योग, खेल, सिनेमा, प्रशासन, अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं और अन्य क्षेत्रों से जुड़े लोग भी रहे हैं।
झुंझुनूं आयोजन का Media Partner है Shekhawati Live
इस महत्वपूर्ण युवा आयोजन से Shekhawati Live Media Partner के रूप में जुड़ा है।
शेखावाटी लाइव ने ऐसे समय में डिजिटल पत्रकारिता को आगे बढ़ाने का काम किया, जब छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल मीडिया अपनी शुरुआती अवस्था में था। शेखावाटी लाइव ने स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और जनसरोकारों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार जगह देकर अपनी अलग पहचान बनाई है। शेखावाटी लाइव सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के डिजिटल मीडिया के अंतर्गत काम करने वाला क्षेत्र का पहला प्लेटफॉर्म है।
नियमितता, स्थानीय पहुंच और विश्वसनीयता के साथ शुरू हुई यह यात्रा आज शेखावाटी से आगे राजस्थान और हिंदी भाषी क्षेत्रों तक पहुंच चुकी है।
खबर से आगे जनसरोकारों का डिजिटल मंच
Shekhawati Live पर प्रकाशित होने वाली जनसमस्याओं और जनसरोकारों से जुड़ी खबरों ने कई बार संबंधित विभागों और प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया है। स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के साथ प्लेटफॉर्म ने जनता और शासन-प्रशासन के बीच संवाद के माध्यम के रूप में भी अपनी भूमिका बनाई है।
व्यूज और टीआरपी की प्रतिस्पर्धा के बीच Shekhawati Live का फोकस नियमित, स्थानीय और विश्वसनीय पत्रकारिता पर रहा है।
डिजिटल से प्रिंट और मोबाइल ऐप तक विस्तार
डिजिटल पत्रकारिता के साथ Shekhawati Live ने पिछले तीन वर्षों में प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में भी कदम बढ़ाया है। इसके तहत ‘शेखावाटी दर्पण’ नाम से पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन किया जा रहा है।
Shekhawati Live की मौजूदगी प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी है। इसके अलावा पाठकों तक मोबाइल के माध्यम से खबरें पहुंचाने के लिए Google Play Store पर अपना ऐप भी उपलब्ध है।
युवा प्रतिभाओं को मंच देने की पहल
I.I.M.U.N. की झुंझुनूं परिषद और Shekhawati Live की मीडिया पार्टनर के रूप में भागीदारी का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को नए विचारों, संवाद और नेतृत्व के मंच से जोड़ना भी है।
झुंझुनूं में होने वाला यह तीन दिवसीय आयोजन विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर से आगे बढ़कर राष्ट्रीय और वैश्विक मुद्दों को समझने का अवसर देगा।
Shekhawati Live इस आयोजन की प्रमुख गतिविधियों, युवा प्रतिभागियों की उपलब्धियों और सम्मेलन से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं को अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म, सोशल मीडिया और अन्य मीडिया माध्यमों के जरिए पाठकों तक पहुंचाएगा।
झुंझुनूं I.I.M.U.N. परिषद की प्रमुख बातें
- आयोजन: I.I.M.U.N. राज्य स्तरीय परिषद
- स्थान: झुंझुनूं
- तिथि: 2 से 4 अक्टूबर 2026
- अवधि: तीन दिन
- फोकस: युवा नेतृत्व, कूटनीति, नागरिक उत्तरदायित्व और वैश्विक मुद्दे
- प्रतिभागी: स्थानीय विद्यालयों के विद्यार्थी और युवा
- Media Partner: Shekhawati Live
- प्रमुख गतिविधियां: उद्घाटन समारोह, समिति सत्र, वाद-विवाद, विचार-विमर्श और समापन समारोह






