झुंझुनूं। लायंस क्लब झुंझुनूं जीवन का चार्टर नाइट एवं शपथग्रहण समारोह 23 सितंबर को क्लब कार्यालय, सैनिक शिक्षण संस्थान परिसर में आयोजित हुआ। समारोह शाम 6:15 बजे शुरू हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233-E1 के प्रांतपाल PMJF लायन डॉ. आशुतोष वशिष्ठ रहे। पूर्व प्रांतपाल MJF लायन सुनील गोयल मुख्य वक्ता तथा पूर्व प्रांतपाल MJF लायन आलोक अग्रवाल शपथग्रहण अधिकारी रहे।

विशिष्ट अतिथियों में एरिया लीडर MJF लायन डॉ. संपति मिश्रा, चीफ कैबिनेट सेक्रेटरी लायन डॉ. कमल वशिष्ठ, रीजन चेयरपर्सन MJF लायन अनुराग शर्मा, जोन चेयरपर्सन लायन ओमप्रकाश जाखड़ तथा महालक्ष्मी ज्वेलर्स ग्रुप के चेयरमैन लायन मनरूप सिंह मांठ मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत क्लब के प्रेरणास्रोत स्वर्गीय MJF लायन डॉ. जे.सी. जैन के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद स्पॉन्सर क्लब लायंस क्लब फतेहपुर शेखावाटी के अध्यक्ष MJF लायन महेश कुमार पारीक ने सभा प्रारंभ करने की घोषणा की।

52 चार्टर सदस्यों के साथ क्लब का गठन

मुख्य वक्ता पूर्व प्रांतपाल MJF लायन सुनील गोयल ने लायंस क्लब झुंझुनूं जीवन को विधिवत स्थापित करते हुए चार्टर सदस्यों और नवगठित टीम को शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने लायनवाद, सेवा, नेतृत्व और संगठन की गरिमा पर प्रकाश डालते हुए सदस्यों से समाजसेवा के माध्यम से क्लब की विशिष्ट पहचान बनाने का आह्वान किया।

लायंस क्लब झुंझुनूं जीवन का गठन 52 चार्टर सदस्यों के साथ हुआ। एक ही अवसर पर 52 सदस्यों द्वारा चार्टर सदस्य के रूप में शपथ लेना समारोह का प्रमुख आकर्षण रहा।

डॉ. मुकेश एस. मूंड ने संभाला अध्यक्ष पद

शपथग्रहण अधिकारी पूर्व प्रांतपाल MJF लायन आलोक अग्रवाल ने क्लब के पदाधिकारियों एवं निदेशकों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई और उनके दायित्वों से अवगत कराया।

MJF लायन डॉ. मुकेश एस. मूंड ने अध्यक्ष पद की शपथ ली। उनके साथ प्रथम उपाध्यक्ष लायन दिनेश कुमार महेला, द्वितीय उपाध्यक्ष लायन रणधीर सिंह डूडी, सचिव MJF लायन ओमप्रकाश मूंड, सह-सचिव लायन डॉ. संगीता मूंड, कोषाध्यक्ष लायन रामअवतार सिंह रेपसवाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने शपथ ली।

शपथ ग्रहण के बाद डॉ. मुकेश एस. मूंड ने विधिवत अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाला

पूर्व प्रांतपाल आलोक अग्रवाल ने बताया कि डॉ. मुकेश एस. मूंड पिछले 18 वर्षों से लायंस इंटरनेशनल से जुड़े हैं। वर्ष 2019-20 में कोरोना काल के दौरान अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने स्वर्गीय लायन डॉ. जे.सी. जैन के नाम पर लायंस भवन और लायंस पार्क के निर्माण जैसे कार्य किए थे।

सेवा, शिक्षा और स्वास्थ्य पर रहेगा जोर

अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. मुकेश एस. मूंड ने क्लब की स्थापना, रूपरेखा और आगामी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि क्लब सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और मानव कल्याण के क्षेत्र में कार्य करेगा।

उन्होंने क्लब के गठन में सहयोग देने वाले सदस्यों, प्रायोजकों और सहयोगियों का आभार जताते हुए क्लब को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प दोहराया।

सचिवीय प्रतिवेदन में MJF लायन ओमप्रकाश मूंड ने पिछले तीन महीनों में आयोजित सेवा गतिविधियों और अन्य कार्यक्रमों की जानकारी दी तथा आगामी योजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत की।

दानदाताओं और सेवा संयोजकों का सम्मान

समारोह में क्लब के प्रमुख दानदाताओं का प्रांतपाल PMJF लायन डॉ. आशुतोष वशिष्ठ ने सम्मान किया। डॉ. गुलझारी लाल कालेर, MJF लायन डॉ. मुकेश एस. मूंड, डॉ. शुभकरण सिंह कालेर, MJF लायन ओमप्रकाश मूंड तथा लायन रामअवतार सिंह रेपसवाल को शॉल, माला, साफा एवं प्रांतीय पिन भेंट कर सम्मानित किया गया।

क्लब की विभिन्न सेवा गतिविधियों के संयोजकों एवं प्रायोजकों को भी प्रशस्ति-पत्र एवं माला पहनाकर सम्मान दिया गया।

प्रांतपाल ने क्लब की गतिविधियों की सराहना की

मुख्य अतिथि प्रांतपाल PMJF लायन डॉ. आशुतोष वशिष्ठ ने क्लब अध्यक्ष डॉ. मुकेश एस. मूंड की कार्यशैली, समर्पण और सेवा भावना की सराहना की।

उन्होंने क्लब के 52 चार्टर सदस्यों के साथ गठन को महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि लायंस क्लब झुंझुनूं जीवन स्वर्गीय डॉ. जे.सी. जैन के आदर्शों पर आगे बढ़ रहा है।

एरिया लीडर MJF लायन डॉ. संपति मिश्रा ने भी क्लब के गठन को संगठन के विस्तार और सेवा भावना के विस्तार से जुड़ी उपलब्धि बताया।

चीफ कैबिनेट सेक्रेटरी लायन डॉ. कमल वशिष्ठ ने क्लब की सफलता में सदस्यों की एकजुटता, अनुशासन और सक्रियता को महत्वपूर्ण बताया।

मीडिया प्रतिनिधियों और सहयोगियों का सम्मान

समारोह में विभिन्न समाचार-पत्रों एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े पत्रकारों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम संयोजक लायन रणवीर सिंह गोदारा तथा सह-संयोजक MJF लायन ओमप्रकाश मूंड, लायन प्रकाश सोनी, लायन अशोक कुलहरी एवं लायन निशांत चौधरी का भी सम्मान किया गया।

प्रांतपाल द्वारा प्रांतीय लायंस पिन से लायन रविन्द्र कृष्णिया, विनोद टेलर, सुभाष कसवा, एडवोकेट नरेश ढाका, नरेंद्र मारवाल, सरोज चाहर, डॉ. महेश बिशू, सुमेर सिंह कुलहरी, पिंकी सोनी, सुभाष सोनी, राकेश प्रजापति, डॉ. उमराव कुलहरी, डॉ. प्रवेश कुमारी, श्रवणी देवी, विमला गोदारा एवं रघुवीर धतरवाल को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के प्रायोजक महालक्ष्मी ज्वेलर्स ग्रुप के चेयरमैन लायन मनरूप सिंह मांठ का भी शॉल, माला एवं अभिनंदन-पत्र भेंट कर सम्मान किया गया।

सेवा संकल्प के साथ हुआ समापन

समारोह के अंत में क्लब अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों ने अतिथियों का शॉल एवं अभिनंदन-पत्र भेंट कर सम्मान किया। कार्यक्रम संयोजक लायन रणवीर सिंह गोदारा ने अतिथियों, पदाधिकारियों, सदस्यों, दानदाताओं, प्रायोजकों, सहयोगियों और मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

समारोह में लायंस क्लब फतेहपुर शेखावाटी, लायंस क्लब चूरू समर्पण सहित शेखावाटी क्षेत्र के विभिन्न लायंस क्लबों के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

कार्यक्रम का समापन समाज सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं मानव कल्याण के क्षेत्र में निरंतर कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...