झुंझुनूं जिले के इस्लामपुर कस्बे के वार्ड नंबर 4 स्थित मातृ-पितृ देवो भव शिवालय में सावन मास के प्रथम सोमवार को नीरेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। धार्मिक आयोजन पंडित शैलेश शास्त्री के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ संपन्न होगा।
आयोजकों के अनुसार, श्रद्धालुओं के लिए पूजन कार्यक्रम सोमवार सुबह 10:15 बजे से शुरू होगा।
रुद्राभिषेक के बाद होगा महादेव का श्रृंगार
पूजन के उपरांत भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया जाएगा। इसके बाद महादेव का विशेष श्रृंगार किया जाएगा तथा श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण होगा।
आयोजकों ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।
2024 में हुआ था मंदिर का निर्माण
सुभाष सैनी एवं अनिल सैनी ने बताया कि मातृ-पितृ देवो भव शिवालय एवं परिसर स्थित दुर्गा मंदिर का निर्माण वर्ष 2024 में स्वर्गीय नत्थूराम सैनी की पत्नी श्रीमती सरला देवी के पुत्रों द्वारा कराया गया था।
उन्होंने बताया कि मंदिर के निर्माण के बाद से इसकी देखरेख सांखला कॉलोनी के निवासी और कस्बे के सनातन धर्म प्रेमी मिलकर कर रहे हैं।






